हंगामा है क्‍यों बरपा! भारत में हैं 5524 'तैमूर'

चुनाव आयोग के वोटर लिस्‍ट में 5524 लोगों का नाम तैमूर है। हालांकि उनकी स्‍पेलिंग (Taimoor और Timur) में थोड़ा हेर-फेर जरूर है लेकिन उचारण तैमूर ही है।

नई दिल्‍ली। फिल्म स्टार करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा "तैमूर अली खान पटौदी" मंगलवार को जन्म लेते ही विवादों में आ गया। जाहिर है कि विवाद की वजह 'तैमूर' नाम है। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि सैफ और करीना ने अपने बच्‍चे का नाम तैमूर क्‍यों रख दिया?

Over 5,500 people in India have Taimur as their name

तो आपको बता दें कि भारत में 5524 लोग ऐसे हैं जिनका नाम तैमूर है। ये बात हम नहीं बल्‍कि चुनाव आयोग के आंकड़े कह रहे हैं। चुनाव आयोग के वोटर लिस्‍ट में 5524 लोगों का नाम तैमूर है।

हालांकि उनकी स्‍पेलिंग (Taimoor और Timur) में थोड़ा हेर-फेर जरूर है लेकिन उचारण तैमूर ही है। आपको शायद पता नहीं होगा कि अकेले पश्चिम बंगाल 3315 लोग ऐसे हैं जिनका नाम तैमूर है।

जानिए किस राज्‍य में कितने 'तैमूर'

उत्तर प्रदेश- 588
राजस्थान- 8
गुजरात- 8
मध्य प्रदेश- 5
छत्तीसगढ़-5
बिहार- 558
झारखंड- 282
पश्चिम बंगाल- 3315
असम- 15
मणिपुर- 2
मेघालय- 4
कर्नाटक- 6
आंध्र प्रदेश-3
तेलंगाना- 26
महाराष्ट्र- 661
केरल- 1

हंगामा है क्‍यों बरपा?

तैमूर नाम पर हंगामा इसलिए मचा है क्‍योंकि 14वीं सदी में मध्य एशियाई तैमूर लंग नाम का मशहूर शासक हुआ था जिसे इतिहास के सबसे क्रूर शासकों में शुमार किया जाता है। तैमूर ने "काफिर" हिंदुओं को सबक सिखाने के लिए हिंदुस्तान पर भी हमला किया था।

उसने भारत में शहर के शहर नष्ट कर दिए और हजारों हिंदुओं का सिर काटकर उनसे मीनार बनवा दी थी। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग सैफ और करीना द्वारा अपने बच्चे का नाम तैमूर रखे जाने से नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+