इंटरव्यू के दौरान बीच में आया तैमूर, सैफ अली खान बोले- कोई दरवाजा बंद कर दे प्लीज!

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन है, जिसकी वजह से लोगों को घर से ही तमाम काम करने पड़ रहे हैं। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान जब एक इंटरव्यू दे रहे थे तो उनके बेटे तैमूर की वजह से यह इंटरव्यू बीच में ही बाधित हो गया। हालांकि सैफ अली खान ने तैमूर के व्यवधान के बाद कहा कि इस तरह की घटना पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान हो चुकी है। दरअसल सैफ अली खान पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को इंटरव्यू दे रहे थे, तभी उनका बेटा तैमूर कमरे में आ जाता है।

 इंटरव्यू के बीच में आया तैमूर

इंटरव्यू के बीच में आया तैमूर

जब तैमूर कैमरा के सामने आ जाता है तो सैफ किसी से कहते हैं कि क्या आप दरवाजा बंद कर सकते हैं। इसके बाद सैफ कहते हैं कि ये तैमूर ही था जो दरवाजा खोलकर अंदर आ गया। इस दौरान देखा जा सकता है कि तैमूर कुछ ढूंढ रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब तैमूर का जिक्र इंटरव्यू के दौरान आया है। इससे पहले जब एक इंटरव्यू में सैफ अली खान से कहा गया कि क्या आप तैमूर को कुछ देर के लिए कैमरे के सामने ला सकते हैं, जिसपर उन्होंने कहा कि मैं उसे सच में ढूंढने के लिए गया था।

पहले भी किया था जिक्र

पहले भी किया था जिक्र

सैफ ने कहा कि सामान्य तौर पर मैं इंटरव्यू में तैमूर को मैं अपने इंटरव्यू में नहीं लाता। लेकिन मौजूदा समय को देखते हुए मैंने सोचा किक उसे ले आऊं ताकि लोग खुश हो सके। लोग उसे देखकर खुश होते हैं। मैं उसे ढूंढ़ने के लिए गया था, लेकिन वह सच में टॉयलेट में था। सैफ ने कहा कि मैं उसे कुछ देर के लिए ले आता ताकि वह दर्शकों को किस दे पाता। सामान्य स्थिति में मैं ऐसा नहीं करता हूं।

तैमूर हमे बहुत खुशी देता है

सैफ ने कहा कि तैमूर मेरे और करीना के लिए बहुत खुशियां लाता है। लॉकडाउन के दौरान वह हमे बहुत खुशी देता है, उसकी उम्र ऐसे समय में काफी अहम है, वह इसलिए खुश है क्योंकि हम उसके साथ हैं। हम उसे खुश करने की कोशिश करते हैं। वह हमे बहुत खुशी देता है। बता दें कि सैफ और करीना साथ में होम क्वारेंटाइन में है। करीना अक्सर परिवार के साथ की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। रविवार को करीना ने सैफ और तैमूर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+