भजन के साथ होती है तैमूर की सुबह, पापा सैफ ने खोले और भी कई राज

पटौदी खान के नन्हे नवाब की कोई भी तस्वीर या खबर आते ही वायरल हो जाती है। हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक रहता है।

मुंबई। करीना कपूर खान ने जब से तैमूर को जन्म दिया है, तभी से वो स्टार बन गया है। पटौदी खान के नन्हे नवाब की कोई भी तस्वीर या खबर आते ही वायरल हो जाती है। हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक रहता है। तैमूर कब सोते हैं, क्या खाते हैं, कहां जाते हैं, करीना और सैफ से हर जगह बस यही सवाल किया जाता है। इस बात का खुलासा हाल ही में पापा सैफ ने किया है।

Taimur Ali Khan

सुबह 7 बजे उठते हैं तैमूर
सैफ अली खान आजकल अपनी आने वाली फिल्म शेफ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान कई इंटरव्यू में उन्होंने बेटे की दिनचर्या के बारे में बताया। सैफ ने बताया कि तैमू के दिन की शुरुआत भजन सुनकर होती है। सैफ कोशिश करते हैं कि सैफ सुबह 7 बजे तक उठ जाएं।

भजन से होती है दिन की शुरूआत
सुबह उठकर तैमूर भजन सुनते हैं फिर अपना नाश्ता करते हैं। सैफ कोशिश करते हैं कि वो सुबह कुछ वक्त तैमूर के साथ बिताएं। इस दौरान वो उसके लिए कुछ गुनगुनाते भी हैं। तैमूर की फेवरेट डिश के बारे में सैफ ने बताया कि उन्हें फिलहाल मैश्ड नाशपाती और गाजर खाना काफी पसंद है।

नाशपाती और गाजर है फेवरेट
तैमूर पहले हल्का खाना खाते थे लेकिन अब उनकी डाइट हेवी हो गई है। नाशपाती और गाजर के अलावा वो खाने में दाल और आलू खाना भी पसंद करते हैं। सैफ और करीना कोशिश करते हैं कि दिन में ज्यादा से ज्यादा समय तैमूर के साथ बिताएं, नहीं तो अपना दिन बेटे के अनुसार प्लान करें।

नही छोड़ते तैमूर को अकेला
दोनों ही तैमूर को अकेला नहीं छोड़ते और कोई उनके साथ जरूर रहता है। पापा सैफ तैमूर के साथ सुबह-शाम वक्त बिताते हैं और उन्हें कहानियां पढ़कर सुनाते हैं। अभी कुछ वक्त पहले ही तैमूर मम्मी-पापा के साथ अपने पहले वेकेशन पर भी गए थे।

स्विटजरलैंड गए थे घूमने
करीना और सैफ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मनाने गए थे। वहां से तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी जो तुरंत हिट हो गई थी। तैमूर का स्टारडम इतना बढ़ गया है कि अब सैफ को ही चिंता होनी लगी है। सैफ के मुताबिक उन्हें डर है कि तैमूर पर एक्टर बनने का दबाव न रहे।

क्या फिल्मों में डेब्यू करेंगे तैमूर?
कुछ वक्त पहले ये भी खबरें आईं थीं कि तैमूर करीना की आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनका कैमियो होगा लेकिन मम्मी करीना ने इन खबरों को नकार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+