सामने आया करीना-सैफ के दूसरे बेटे का नाम, जानिए छोटे शहजादे को क्या बुलाते हैं पापा?

मुंबई, 09 जुलाई। बॉलीवुड की 'बेबो' यानी कि करीना कपूर खान ने जबसे अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, तब से ही उनके शहजादे की एक झलक पाने और नाम जानने के लिए उनके फैंस बेकरार हैं। हालांकि करीना ने 'मदर्स डे' पर अपने छोटे बेटे की तस्वीर शेयर की थी लेकिन उसमें बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा था। यहां तक कि अभी तक की शेयर की गई उनकी किसी भी तस्वीर में पटौदी खानदान के छोटे शहजादे का चेहरा साफ नहीं है और ना ही उनके बेटे के नाम का खुलासा अभी तक हुआ है।

तैमूर के छोटे भाई का नाम 'जे (Jeh)'?

तैमूर के छोटे भाई का नाम 'जे (Jeh)'?

शायद इसके पीछे वजह करीना-सैफ के पहले बेटे तैमूर के जन्म के वक्त हुआ वो बवाल है, जिसमें लोगों ने तैमूर नाम पर आपत्ति जताते हुए, करीना-सैफ की काफी आलोचना की थी और उन्हें ट्रोल किया था। फिलहाल छोटे बेटे के जन्म के तीन महीने बाद तैमूर के भाई का नाम सामने आया है। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर के छोटे भाई का नाम 'जे (Jeh)' है।

पिता मंसूर के नाम पर रखना चाहते थे नाम लेकिन...

पिता मंसूर के नाम पर रखना चाहते थे नाम लेकिन...

पहले कहा जा रहा था कि सैफ अपने छोटे बेटे का नाम अपने पिता मंसूर अली के नाम पर रखना चाहते थे लेकिन बाद में बेटे का नाम 'जे' रखने पर सहमति बनी। मालूम हो कि लैटिन भाषा में 'जे' Blue crested bird को कहते हैं और पारसी में इसका अर्थ होता है 'To come, to bring'

सैफ, प्यार से बेटे को 'छुटकू' बुलाते हैं?

सैफ, प्यार से बेटे को 'छुटकू' बुलाते हैं?

हालांकि पटौदी खानदान की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने तो नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक सैफ-करीना ने सरकारी दस्तावेजों में अपने छोटे बेटे को 'जे' (Jeh) कहकर संबोधित किया है। खबर में ये भी कहा गया है कि सैफ, प्यार से बेटे को 'छुटकू' बुलाते हैं।

21 फरवरी को करीना बनी दूसरी बार मां

21 फरवरी को करीना बनी दूसरी बार मां

मालूम हो कि 21 फरवरी 2021 को करीना ने अपने और सैफ के दूसरे बेटे को जन्म दिया था। साल 2016 में करीना पहले बच्चे तैमूर की मां बनी थीं। तैमूर सोशल मीडिया के स्टार किड्स में से एक हैं। करीना, सैफ की दूसरी पत्नी हैं। सैफ को पहली शादी से भी दो बच्चे हैं। सैफ की पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी, जिससे उन्हें बेटी सारा और बेटा इब्राहिम है। अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने करीना से दूसरी शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+