Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Deoband में बोलीं मायावती- बीजेपी को हराना है तो वोट न बांटे मुस्लिम समाज

सहारनपुर। आज देवबंद में सपा-बसपा और आरएलडी की गठबंधन रैली हुई, आज का दिन सियासी तौर पर काफी ऐतिहासिक है क्योंकि आज पूरे 25 साल बाद एक मंच पर सपा और बसपा साथ नजर आए, गौरतलब है कि साल 1993 में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले सपा और बसपा ने गठबंधन किया था लेकिन दो साल बाद यह गठबंधन टूट गया था और दोनों ही दल एक-दूसरे के दुश्मन बन गए थे लेकिन आज एक बार फिर से यह दोनों बीजेपी को हराने के लिए ही एक हुए हैं, वैसे इस गठबंधन में रालोद भी साथ है।

बीजेपी को हराना है तो वोट न बांटे मुस्लिम समाज-मायावती

रविवार को देवबंद में पहली बार महागठबंधन की रैली हुई है, जिसमें मायावती ने जमकर बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा और जनता से कहा कि देश के बचाना है तो आप लोग भाजपा नहीं गठबंधन के उम्मीदवार को वोट कीजिए।

जानिए मायावती के भाषण की खास बातें.............

  • मुस्लिम लोगों को वोट नहीं बांटना है, सभी को गठबंधन प्रत्याशी को वोट देना है
  • कांग्रेस की न्याय योजना से कुछ नहीं होने वाला
  • कांग्रेस के पास गरीबों की दिक्कतों को दूर करने का कोई हल नहीं
  • कांग्रेस की तरह बीजेपी के वादे भी खोखले
  • सीबीआई और ईडी का गलत इस्तेमाल किया गया
  • बहुत कम लोगों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है
  • यूपी को आवारा पशुओं ने बर्बाद करके रख दिया है
  • बीजेपी सरकार में यूपी के किसान बेहाल
  • आतंकी हमले के दिन तक चुनावी कार्यक्रम जारी रहे
  • अलग-अलग हथकंडों से देश को गुमराह किया जा रहा है
  • बीजेपी ने लोगों को गुमराह करने की पूरी कोशिश की
  • जुमलेबाजी भी इस बार बीजेपी के काम नहीं आएगी
  • बीजेपी गलत नीतियों की वजह से सत्ता से बाहर होगी
  • चौकीदारी की नाटकबाजी भी मोदी सरकार को नहीं बचा पाएगी
  • EVM में गड़बड़ी नहीं हुई तो गठबंधन जीतेगा
  • यूपी से बीजेपी जा रही है, गठबंधन आ रहा है
  • गठबंधन को लेकर पीएम मोदी 'सराब' के साथ-साथ पता नहीं क्या-क्या बोलेंगे
  • आज की भीड़ की जानकारी जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी को मिलेगी तो वह इस गठबंधन से घबराकर जरूर पगला जाएंगे।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+