Exclusive: अब तिहाड़ के दफ्तर से काम करते हैं सहाराश्री सुब्रत राय

इस होटल में 282 कमरें हैं। इस होटल को लक्जरी का चरम माना जाता है।
छोटा सा दफ्तर
सूत्रों ने बताया कि उनके लिए जेल के भीतर ही एक छोटा सा दफ्तर बना दिया गया है। वहां से वे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बात करते हैं। यहां पर ही उनसे मिलने वाले आ रहे हैं,जिनसे होटल को बेचने के संबंध में बात होती है।
सहारा समूह के एक आला अफसर ने बताया कि अब सहाराश्री पहले से बेहतर अपने को महसूस कर रहे हैं। वे अपने करीबियों से मिल-जुल सकते हैं। वे जिस कमरे से बात करते हैं, उसके साथ ही एक छोटा कमरा बना दिया गया है। वहां पर सहाराश्री और उनके दो जेल में बंद साथियों के लिए बैड रखे हैं। थकावट महसूस करने पर वे बैड पर कमर सीधी कर लेते हैं। सहाराश्री सुब्रत राय को उम्मीद है कि अब वे अपने होटल को बेच सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जेल से बेल पर रिहा होने के लिए एक तय राशि सेबी में जमा करने के लिए कहा है। वे बीते मार्च से जेल में हैं। इस दौरान उनके लिए सहारा समूह ने देश के चोटी के वकीलों की सेवाएं ली ताकि उन्हें जेल से बेल पर रिहा करवाया जा सके। पर बात नहीं बन रही।












Click it and Unblock the Notifications