कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा बोले- आने वाले वक्त में भगवा झंडा लेगा तिरंगे की जगह

बोले-

नई दिल्ली, 9 फरवरी: कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा का कहना है कि आने वाले वक्त में भगवा झंडा तिरंगे की जगह ले सकता है। बुधवार को भाजपा नेता ने कहा कि ये बहुत जल्दी नहीं होगा। इसमें लंबा वक्त लग सकता है लेकिन भविष्य में भगवा झंडा लाल किले पर लहराएगा।

्निवु

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीनियर भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा कि सदियों पहले राम के रथ पर भगवा झंडा लगाया जाता था, तब कहीं तिरंगा नहीं था। देश में भी फिर से भगवा ही राष्ट्रीय ध्वज की जगह लेगा। हालांकि भगवा झंडा के राष्ट्रीय ध्वज बनने में हो सकता है कि सौ या दो सौ साल का वक्त लग जाए। उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल तिरंगा ही राष्ट्रीय ध्वज है और इसका सम्मान करना चाहिए।

लाल किले पर भगवा झंडा फहराया जा सकता है या नहीं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज नहीं लेकिन भविष्य में किसी दिन ये होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में 'हिंदू विचार' और 'हिंदुत्व' पर चर्चा हो रही है। एक समय लोग हंसते थे जब हम कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, क्या हम इसे अभी नहीं बना रहे हैं। इसी तरह से भविष्य में भगवा झंडा राष्ट्रीय ध्वज भी बन सकता है।

कर्नाटक में भगवा झंडा फहराने पर हुआ विवाद

कर्नाटक में एक दिन पहले कुछ दक्षिणपंथी समूहों के एक कॉलेज में भगवा झंडाफहरा देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद बुधवार को कांग्रेस की स्टूडेंट बॉडी एनएसयूआई ने फर्स्ट ग्रेड कॉलेज में तिरंगा झंडा फहरा दिया। इसको लेकर भी राज्य में झंडे को लेकर कई तरह की बयानबाजी देखने को मिल रही है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि भाजपा से जुड़े लोग तिरंगा उतारकर भगवा फहरा रहे हैं, जो संविधान का अपमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+