महाराष्ट्र में भगवा झंडे पर राजनीति, शिवसेना ने बीजेपी से पूछा- पटना में क्यों नहीं फहराया?

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच एक बार फिर से वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है, इसी बीच महाराष्ट्र बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने गुरुवार को शिवसेना पर निशाना साधते हुए बीएमसी चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर भगवा झंडे को पवित्र करने की बात कही। बीजेपी नेता की इस टिप्पणी का अब शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए तीखा जवाब दिया है।

Saffron flag becomes a political issue in Maharashtra Shiv Sena asks BJP Why not hoist it in Patna

Recommended Video

    Nitish Kumar Oath Ceremony: BJP के खाते में 21 तो JDU को मिले 20 Ministry | Bihar | वनइंडिया हिंदी

    शिवसेना ने आशीष शेलार के बयान पर पलटवार करते हुए लिखा, 'बीजेपी ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव जीतने का निश्चय किया है, उनका कहना है कि वह इस बार बीएमसी पर शुद्ध भगवा झंडा लहराएंगे, बीजेपी के इस शुद्ध भगवा का क्या मतलब है?' शिवसेना ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे देश ने दिखा कि किस तरह बीजेपी को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया। शिवसेना ने बीजेपी से सवाल किया है कि बिहार में जीत के बाद निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कौन सा झंटा पटना पर लहरा रहा है? विचारों का सिर्फ एक ही झंडा होता है। बीजेपी नेताओं द्वारा ऐसा कोई बयान याद तो नहीं आता जिसमें कहा गया हो कि बिहार पर भगवा लहराएंगे या भगवा फहरा दिया। असल में बीजेपी का भगवा से कोई संबंध नहीं है।

    सामना में शिवसेना ने आगे कहा कि शिवसेना से गठबंधन के बाद ही बीजेपी का भगवा से नाता जुड़ा है। मुंबई में भगवा तब से लहरा रहा है जब बीजेपी और शिवसेना साथ नहीं थे। भगवा छत्रपति शिवाजी महाराज का है, यह शुद्ध, तेजस्वी और प्रभावी है। बीजेपी पर तंज सकते हुए शिवसेना ने कहा कि यहां कोई छत्रपति शिवाजी की बराबरी के लिए तैयार हो गया होगा। यह बीजेपी की समस्या है। भले ही शिवाजी के वंशज बीजेपी में शामिल हो गए हों लेकिन, भगवा का स्वामित्व महाराष्ट्र भूमिपुत्रों के पास ही है।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, अवमानना कार्यवाही रोकने की अपील

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+