Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, अवमानना कार्यवाही रोकने की अपील

नई दिल्ली। उत्तराखंड में सरकारी बंगले के किराया मामले में हाईकोर्ट की अवमानना कार्यवाही को रोकने के लिए महाराष्ट्र् के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। उन्होंने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगाने की अपील को लेकर याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम के रूप में मिले बंगले का किराया न अदा करने पर कोश्यारी के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया था।

Bhagat Singh Koshyari

कोश्यारी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में हाईकोर्ट के फैसले को प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि अदालत में उनका पक्ष नहीं सुना गया और राज्यपाल होने के चलते उन्हें अदालती कार्रवाई से संरक्षण मिला हुआ है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल को ऐसे ही मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने निशंक के उत्तराखंड के पूर्व सीएम के रूप में बंगले का किराया न चुका पाने को लेकर अवमानना कार्यवाही पर रोक लगाई थी।

बता दें कि कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला दिए जाने को गलत बता दिया गया था। जिसके बाद उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करना था और उन्हें बाजार के मूल्य के हिसाब से उसका किराया अदा करना था। इसी मामले में किराया न अदा करने पर नैनीताल हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्रियों को अवमानना का नोटिस जारी किया था। नोटिस के खिलाफ भगत सिंह कोश्यारी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+