रेलवे पर चढ़ा 'भगवा रंग', केरसिया रंग से रंगे जाएंगे लेडीज कंपार्टमेंट

मुंबई। ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मसला बनता जा रहा है। सफर के दौरान ट्रेनों में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की बढ़ती वारदातों ने रेलवे की मुश्किल बढ़ा दी है। ऐसे में ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने नया तरीका खोज निकाला है। ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रेलवे ने अनोखे सुझाव दिए हैं। रेलवे लेडीज कंपार्टमेंट को केसरिया रंग से रंगकर उनकी सुरक्षा को पुख्ता करना चाहता है।

रेलवे पर भगवा रंग

रेलवे पर भगवा रंग

मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिला सुरक्षा से जुड़े दिए गए कॉन्सेप्ट नोट में ये सुझाव दिया गया। इस सुझाव में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्सके एडिश्नल चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर प्रणव कुमार ने लोकल ट्रेनों में महिलाओं के कोच को अलग रंग में रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रेन में महिलाओं के लिए आवंटित कोच को बाहर से केसरिया रंग से रंग देना चाहिए। केरसिया रंग से रंगने की वजह भी बताई गई है।

केरसिया रंग करेगा ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा

केरसिया रंग करेगा ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा

इस सुझाव में कहा गया कि चूंकि ट्रेन के कोच बाहर से एक रंग के होते हैं इसलिए पुरूष यात्री भी महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में घुस जाते हैं। अगर महिलाओं के लिए आरक्षित कोच को अगरबाहर से केसरिया रंग से रंगा जाता है तो ये रंग महिलाएओं को वीरता और साहस की याद दिलाएगा, वहीं पुरूषों को ये रंग त्याग और बलिदान की याद दिलाएगा। ये रंग पुरुष यात्रियों को इस कोच में घुसने से रोकेगा।

रेलवे ने मांगे थे सुझाव

रेलवे ने मांगे थे सुझाव

आपको बता दें कि ट्रेनों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधिक मामलों के चलते रेलवे ने महिला सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे थे। इसके तहत केंद्रीय रेलवे ने मुंबई की ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए 6 नए उपाय सुझाए दिए। कोच को केसरिया रंग से रंगने के पीछ तर्क दिया गया है कि चूंकि केसरिया रंग चमकदार होता है इसलिए ये लोगों का न केवल ध्यान खींचेगा बल्कि लोगों को इस संदेश के बारे में याद दिलाता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+