Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिग्विजय ने कन्हैया को प्रचार के लिए बुलाया तो भड़की साध्वी प्रज्ञा ने दिया ये बयान

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रहा चुनावी घमासान दिनोंदिन दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक दूसरे के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं। अब प्रज्ञा साध्वी ने कन्हैया कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल कन्हैया दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं। जिसे लेकर भड़की साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह हमला बोलते हुए कहा कि, सुना है प्रचार के लिए टुकड़े टुकड़े गैंग के मुखिया को बुलाया जा रहा है।

भगवा को आतंकवाद कहने वालों की बड़ी पराजय होगी

भगवा को आतंकवाद कहने वालों की बड़ी पराजय होगी

एक टीवी चैनल से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, हिंदुत्व और भगवा को आतंकवाद कहने वालों की इतनी बड़ी पराजय होगी कि कभी सोचा भी नहीं होगा। अभी तो मैंने सुना है कि टुकड़े टुकड़े गैंग के मुखिया को बुला रहा है, जब मति भ्रष्ट होती है तब सरस्वती मां कृपा करती है। धर्म के काम बढ़ते हैं और अधर्म का विनाश होता है। आपको बताते चलें कि , कन्हैया कुमार आठ और नौ मई को भोपाल में दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने आ रहे हैं।

कन्हैया के आने से कोई नुकसान नहीं होगा: प्रज्ञा

कन्हैया के आने से कोई नुकसान नहीं होगा: प्रज्ञा

वहीं प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के पक्ष में कन्हैया कुमार के प्रचार से खुद को किसी भी प्रकार के नुकसान के होने की संभावना को खारिज किया है। प्रज्ञा ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि मोदी जी के पास इस बार नई योजना है। बता दें कि, भोपाल में सोमवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उमा भारती से मुलाक़ात की थी। इस दौरान वो फूट-फूट कर रो पड़ी थीं। साध्वी और उमा भारती की यह तस्वीर उस तल्खी के बाद सामने आई जब माना जा रहा था कि दोनों फायरब्रांड नेताओं के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

 गले लग रोईं उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

गले लग रोईं उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

बता दें कि उमा भारती ने एक बयान देते हुए कहा था कि साध्वी तो एक पूज्य संत हैं जबकि वह एक साधारण और मूर्ख प्राणी हैं। उमा ने कहा था कि उनकी तुलना साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से करना उचित नहीं है। उमा भारती के इस बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उनसे मिलने पहली बार उनके घर पहुंची थी। साध्वी जब उमा से मिलने पहुंची थी। इसके बाद जब साध्वी घर से चलने के लिए गाड़ी में बैठी तो उनके आंख में आंसू आ गए। इसके बाद उमा भारती ने साध्वी को गले लगा लिया और उनके आंसू पोछे और उमा ने साध्वी से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।

पढ़ें भोपाल लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+