जाकिर नाइक का सिर कलम करने वाले को साध्वी प्राची देंगी 50 लाख रुपए

लखनऊ। बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से इस्लाम धर्म के प्रचारक जाकिर नाईक के खिलाफ हर तरफ से आवाज उठ रही है उसने सुरक्षा एजेंसियों को उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मजबूर कर दिया है। लेकिन इन सब के बीच अक्सर विवादों में रहने वाली साध्वी प्राची ने जाकिर नाईक का सिर कलम कर लाने वाले को 50 लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।

Sadhvi Prachi says bring the head of Zakir Naik and get 50 lacs

साध्वी प्राची ने कहा कि जो जाकिर का सिर काट कर लायेगा उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाकिर को समर्थकों को तब जाकर सबक मिलेगा जब उसका सिर देश के सबसे उंचे टावर पर टांगा जाएगा। जाकिर नाईक को भगोड़ा करार देते हुए प्राची ने कहा कि वह भारत में फंसने के डर से सऊदी अरब जाकर छिप गया है। लेकिन भारत सरकार को उसे वहां से खींचकर लाना चाहिए और उसका सिर कलम करना चाहिए।

ऐसा करने से आतंकियों को सबक मिलेगा। साध्वी प्राची ने कहा कि जो धर्मगुरु जाकिर नाईक का विरोध कर रहे हैं वह महज नाटक कर रहे हैं, उन्होंने इसके साथ ही सभी धर्मगुरुओं व मदरसों की जांच की मांग उठायी है। उन्होंने कहा कि मदरसे आतंकियों की पौध तैयार कर रहे हैं और सरकार इन्हें पैसा मुहैया कराती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+