Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साधवी निरंजन की रैली में केजरीवाल पर चले सवालों के तीर

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। साधवी निरंजन सच में बेहद प्रखर वक्ता हैं। उनकी आवाज में खनक है। वे जब बोलती हैं तब आप उसे सुनते हैं। कल रात साधवी पूर्वी दिल्ली में आगामी दिल्ली विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के पक्ष में अनेक रैलियों को संबोधित करती रहीं। मधु विहार की सभा में साधवी ने बेहद ओजस्वी भाषण दिया।

Sadhvi Niranjan blasts opposition parties in her series of rallies in East Delhi

उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश को विकास के रास्ते पर लेकर जा सकती है। क्योंकि इसके नेता राष्ट्रवादी हैं। उनमें देश और समाज के लिए कुछ करने का जज्बा है। बाकी दलों पर निशाना साधते हुए साधवी ने कहा कि देश ने उन दलों के कृत्यों को देख लिया है। उनके हर वाक्य पर तालियां बजती रही। पुलिस वाले भी तालियां बजाते देखे गए।

संसद में गूंज

साधवी पिछले कुछ समय पहले अपने एक बेहद विवादास्पद बयान के कारण खबरों में थीं। संसद में भी उनके उस बयान की गूंज सुनाई दी थी। पर, कल की सभाओं में साधवी ने कोई विवादास्पद तो नहीं दिया।

कांग्रेस पर तीखा वार

पर, उनका कांग्रेस पर हल्ला बहुत तीखा था। साधवी की सभी सभाओं से पहले सभा स्थलों पर कड़ाके की ठंड के बावजूद भीड़ एकत्र होनी चालू हो गई थी। वे लगभग जगह वक्त पर पहुंची। सभा स्थल से जाते वक्त साधवी लोगों से मिलीं भी। बहुत विनम्रता के साथ वह लोगों से बात कर रही थीं। उन्होंने जनता का आहवान किया कि वह दिल्ली के विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाए।

केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

इस बीच, दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि शुचिता की बात करने वाले आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली में करीब 1200 साइटों के माध्यम से प्रचार में जुटे हैं और इस पर हो रहे खर्च को लेकर खामोश हैं।

100 करोड़ खर्च किए

खुराना का कहना है कि एक अनुमान के अनुसार इस प्रचार अभियान पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और पारदर्शिता की बात करने वाले केजरीवाल को इस प्रचार अभियान पर हो रहे खर्च को भी जनता के समक्ष रखना चाहिए। ये पैसा कहां से आया और कैसे आया इसकी जानकारी भी उन्हें जनता के बीच रखनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+