आध्यात्मिक गुरु और साधु वासवानी मिशन प्रमुख दादा वासवानी का 99 साल की उम्र में निधन
आध्यात्मिक गुरु और साधु वासवानी मिशन के प्रमुख दादा वासवानी का निधन हो गया है। 99 साल की उम्र में उन्होंने पुणे में आखिरी सांसें लीं। दादा जेपी वासवामी ने शाकाहार और पशु अधिकारों को बढ़ावा देने में काफी काम किया था।
पुणे। आध्यात्मिक गुरु और साधु वासवानी मिशन के प्रमुख दादा वासवानी का निधन हो गया है। 99 साल की उम्र में उन्होंने पुणे में आखिरी सांसें लीं। दादा जेपी वासवामी ने शाकाहार और पशु अधिकारों को बढ़ावा देने में काफी काम किया था। उन्होंने 150 किताबें भी लिखी थीं।

आध्यात्मिक गुरू दादा वासवानी साधु वासवानी मिशन के प्रमुख थे, जिसे उनके गुरू साधु टीएल वासवानी ने शुरू किया था। आध्यात्मिक गुरू के रूप में दादा वासवानी को दुनियाभर में ख्याति प्राप्त थी। वासवानी ने 'द मूमेंट ऑफ काम' से वैश्विक शांति पहल की भी शुरुआत की थी। दादा वासवानी का जन्म 2 अगस्त, 1918 को हैदराबाद में हुआ था। आने वाली 2 अगस्त को वो पूरे 100 साल के हो जाते।












Click it and Unblock the Notifications