बांदा: साधू पर लगा प्रेम प्रसंग का आरोप, अपने निजी अंग को काटा

कानपुर। उत्तर प्रदेश में एक साधू अपने उपर प्रेम प्रसंग करने का आरोप लगने से इतना आहत हुआ कि उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के कमासिन इलाके में स्थानीय महिला ने साधू के साथ प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया। आरोप से आहत साधू ने अपने गुप्तांग को काट दिया। साधू की हालत काफी गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने साधू के गुप्तांग का ऑपरेशन किया है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

sadhu

दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। डिप्टी एसपी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि साधू की पहचान मैदानी बाबा के रूप मे हुई है, वह यहां एक आश्रम में काफी समय से रह रहा था। यह आश्रम डंडो रोड पर बना था। डिप्टी एसपी ने बताया कि साधू नवरात्रि में नौ दिन का व्रत कर रहा था, लेकिन उसपर लगे प्रेम संबंध के आरोप के बाद वह काफी आहत था। गांव के ही कुछ लोगों ने महिला के साथ मिलकर साधू पर प्रसंग का आरोप लगाया था।

लोगों ने दी थी धमकी

डिप्टी एसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने साधू को धमकी दी थी कि वह आश्रम को खाली कर दे और अपना सामान लेकर किसी दूसरी जगह पर चला जाए। हमने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब गांव वालो ने देखा कि साधू खून से लथपथ आश्रम में बेहोश है। जिसके बाद उन्होंने इसकी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तुरंत साधू को पास के ही पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

हालत गंभीर

डॉक्टर ने बताया कि साधू की हालत काफी गंभीर है। साधू ने एक रेज से अपने गुप्तांग को काट दिया है। उसका गुप्तांग 80-90 फीसदी कट गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने साधू का इलाज किया है। गांववालों ने पुलिस को बताया है कि साधू ने जनवरी माह में मंदिर के भीतर अपनी जीभ भी काटने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+