BJP को एक और झटका, मुश्किल में इस बड़ी पार्टी संग गठबंधन? दिग्गज नेता ने उठाए मोदी-शाह पर सवाल

Karnataka BJP JDS alliance: भारतीय जनता पार्टी, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है और एनडीए में नए दलों को शामिल कर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के खिलाफ अपना कुनबा मजबूत कर रही है।

लेकिन, इस बीच कर्नाटक में भाजपा का जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन संकट में पड़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा है कि जेडीएस के साथ गठबंधन करते वक्त प्रदेश के नेताओं की राय नहीं ली गई।

BJP JDS alliance

एक कन्नड़ अखबार को दिए इंटरव्यू में सदानंद गौड़ा ने कहा, 'जेडीएस के साथ गठबंधन का फैसला कर्नाटक के पार्टी नेताओं की राय लेने के बाद करना चाहिए था। अगर, प्रदेश भाजपा के नेता गठबंधन का विरोध करते तो केंद्रीय नेतृत्व पहले उन्हें समझाता-बुझाता और इसके बाद आगे बढ़ता। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसी कोई कोशिश नहीं की और ना ही प्रदेश के किसी नेता के साथ कोई चर्चा की। यहां तक कि कोर कमेटी के साथ भी इस मुद्दे पर बातचीत नहीं की गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जैसे बड़े नेता शामिल हैं।'

सदानंद गौड़ा ने आगे कहा, 'जेडीएस के साथ मिलकर काम करना पार्टी के नेताओं के लिए आसान भी नहीं होगा। पिछले चुनाव में जेडीएस ने भाजपा का जमकर विरोध किया। इसीलिए, मेरा मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में जेडीएस के साथ गठबंधन का फैसला तुरंत लेने से पहले, कुछ वक्त लेना चाहिए था और सावधानी के साथ सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए था।'

'अचानक से मिलकर चुनाव लड़ना कैसे संभव'
गठबंधन पर सवाल उठाते हुए सदानंद गौड़ा ने कहा, 'कल शीर्ष नेतृत्व हमसे उम्मीद करेगा कि राज्य के नेताओं के तौर पर हम जेडीएस को साथ लेकर चलें। लेकिन, इस बात को कैसे नकारा जा सकता है कि हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव तक भी दोनों दल एक दूसरे का पुरजोर विरोध करके चुनाव लड़े। अब अचानक से मिलकर चुनाव लड़ना कैसे संभव है? इसके लिए समय चाहिए और एक सिस्टम बनाना चाहिए। अगर, हम युद्ध में जा रहे हैं तो क्या ये जरूरी नहीं कि मैदान में उतरने से पहले एक मजबूत और सही रणनीति बनाकर उतरा जाए।'

जेडीएस में भी भाजपा से गठबंधन का विरोध
आपको बता दें कि पिछले महीने ही जेडीएस ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया था। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पिछले महीने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अपने बेटे के साथ दिल्ली आए और अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद जेपी नड्डा ने बताया कि 2024 का लोकसभा चुनाव जेडीएस और भाजपा साथ मिलकर लड़ेंगे। हालांकि, भाजपा से गठबंधन के बाद जेडीएस को विरोध का सामना करना पड़ा और कई मुस्लिम नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+