Sad News: मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़ि‍या की मां का निधन, हाल ही में परिवार संग मनाया था 80वां Birthday

मुंबई। एक दुखद खबर बॉलीवुड से है, मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का शनिवार देर रात निधन हो गया, वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा हॉस्प‍िटल में भर्ती कराया गया था, वो पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं, मालूम हो कि उन्होंने हाल ही में उन्होंने परिवार संग अपना 80वां जन्मदिन मनाया था।

बेट्टी कपाड़िया को सांस की बीमारी थी

बेट्टी कपाड़िया को सांस की बीमारी थी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेट्टी कपाड़िया को सांस की बीमारी थी और वो पिछले काफी वक्त से इस समस्या से जूझ रही थीं, हालांकि उनका लंबे वक्त से इलाज चल रहा था लेकिन शनिवार को उनपर सारे इलाज ने काम करना बंद कर दिया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

डिंपल को सफाई देनी पड़ी थी...

डिंपल को सफाई देनी पड़ी थी...

मालूम हो कि पिछले दिनों जब कई बार ट्विवंकल खन्ना और अभिनेता अक्षय कुमार को हिंदूजा अस्पताल के बाहर देखा गया तो ऐसी अफवाएं उड़ गई थीं कि डिंपल बीमार हैं। जिसके बाद डिंपल को सफाई देनी पड़ी थी कि वो नहीं बल्कि उनकी मां बीमार हैं, मैं जीवित हूं और अपनी जिंदगी मजे से जी रही हूं।

बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड में शोक की लहर

अभिनेत्री ने कहा था कि मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, हालांकि मैं उस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती हूं मुझे प्रार्थनाओं और मंगलकामनाओं की जरूरत हैं।

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने गहरा दुख प्रकट किया

फिलहाल डिंपल की मां के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने गहरा दुख प्रकट किया है और बेट्टी कपाड़िया की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+