Sad News: भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Bhajan singer Narendra Chanchal passes away:बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर है, 'चलो बुलावा आया है' फेम सिंगर और भजन सम्राट कहे जाने वाले गायक नरेंद्र चंचल का आज निधन हो गया है। वो पिछले काफी समय से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि गायक नरेंद्र चंचल 27 नवंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके ब्रेन में क्लॉटिंग थी। 80 वर्ष के नरेंद्र चंचल ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दुनिया को अलविदा कहा। चचंल ने 'चलो बुलावा आया है' जैसे कई प्रसिद्ध फिल्मी गीतों को आवाज दी थी। वो मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

Recommended Video

    Narendra Chanchal Passes Away: भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, काफी दिनों थे बीमार | वनइंडिया हिंदी
    भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन

    भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन

    वैसे तो नरेंद्र चंचल ने कई मशहूर गाने गाए हैं लेकिन वो मुख्य रूप से देवी गीत के लिए लोकप्रिय रहे, उनके जाने से उनके फैंस बहुत ज्यादा दुखी हैं। लोगों ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित की है, लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें कि नरेंद्र चंचल काफी समय से बीमार थे लेकिन उन्होंने कोरोना काल में भी एक गाना गाया था जो कि काफी वायरल हुआ था।

     हर साल जाते थे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए

    हर साल जाते थे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए

    गौरतलब है कि नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर के मंडी में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह एक धार्मिक माहौल में बड़े हुए थे इसलिए उन्होंने बचपन से ही भजन और आरती गाना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उनका यही शौक उनका करियर बन गया। वो केवल माता के गीतों को गाते ही नहीं थे बल्कि वो खुद माता दुर्गा के बहुत बड़े भक्त थे। वो हर साल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाया करते थे। बताया जाता है कि साल 1944 से लगातार उन्होंने माता वैष्णो देवी के दरबार में होने वाले हर वार्षिक जागरण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

    फिल्म 'बॉबी' से मिली पहचान

    फिल्म 'बॉबी' से मिली पहचान

    नरेंद्र चंचल को भी अपने करियर में काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा था। लंबे स्ट्रगल के बाद उन पर शोमैन राज कपूर की नजर पड़ी थी, जिन्होंने चंचल को साल 1973 की फिल्म 'बॉबी' में गाना गाने का ऑफर दिया था। जिसमें चंचल ने ' बेशक मंदिर मस्जिद गाया' , यह गाना सुपरहिट हुआ, जिसके चलते चंचल ने फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक अवार्ड भी जीता था। चंचल ने मिडनाइट सिंगर नामक एक आत्मकथा भी जारी की थी, जिसमें उनके संघर्ष की कहानी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+