बॉलीवुड से फिर आई दुखद खबर, एक्टर फराज खान का लंबी बीमारी के बाद निधन
मुंबई। साल 2020 बॉलीवुड के लिए मनहूस ही साबित हुआ है, एक ओर कोरोना महामारी की वजह से जहां फिल्म और टीवी उद्योग का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर इस साल बहुत सारे फिल्मी और टीवी सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, एक बार फिर से बॉलीवुड से दुखद खबर आई है, मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'मेहंदी' में काम कर चुके एक्टर फराज खान (Faraaz Khan) का निधन हो गया है, फराज लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
Recommended Video

बैंगलोर के अस्पताल में चल रहा था फराज खान का इलाज
मात्र 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले फराज खान का इलाज बैंगलोर के एक अस्पताल में चल रहा था, उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट ने दी है, फराज के निधन की खबर से एक बार फिर से बॉलीवुड शोक में डूब गया है।

फराज बहुत बड़ा शून्य छोड़ गए हैं: पूजा भट्ट
अभिनेत्री ने ट्वीट किया है कि 'मैं बहुत ही भारी मन से मैं इस खबर को शेयर कर रही हूं कि फराज खान अब हम सभी को छोड़कर दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, हालांकि इस बात पर भरोसा कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है, आप के उन सभी की मदद और दुआओं के धन्यवाद जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी, फराज एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भर पाना मुश्किल होगा। आपको बता दें कि पिछले महीने ही पूजा भट्ट ने फराज खान की बीमारी के बारे में ट्विटर के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने फराज खान के इलाज के लिए आर्थिक मदद की बात कही थी।

न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रहे थे फराज
पूजा भट्ट ने लिखा था कि बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का इलाज बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल में चल रहा है और वो आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर हैं। फराज खान को बीते 8 अक्टूबर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वो पिछले एक साल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (स्नायु विकार) से जूझ रहे थे, उनके सीने में कफ जमा हो गया था, पूजा भट्ट के ट्वीट के बाद कई लोगों ने फराज की आर्थिक मदद की थी लेकिन फराज को बचाया नहीं जा सका।

फराज के पिता यूसुफ खान भी अभिनेता थे...
आपको बता दें कि फराज खान ने 'फरेब', 'मेंहदी', 'पृथ्वी', 'दुल्हन बनूं मैं तेरी' जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था, फराज के पिता यूसुफ खान भी बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता रहे हैं और अमिताभ बच्चन के साथ डॉन (विक्रम), अमर अकबर एंथनी (जेबिस्को), परवरिश और नसीब जैसी हिट फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं, फिल्मों के अलावा फराज ने टीवी सीरियल 'श्श्श्श...कोई है', 'सिंदूर तेरे नाम का' और 'रात होने को है' में भी काम किया।, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के थ्रिलर शो 'अचानक 37 साल बाद' से, जिसमें उन्होंने अजय का किरदार निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications