करतारपुर साहिब: डीजीपी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, अब शिअद नेता ने दिया ये जवाब
चंडीगढ़। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के कथित बयान 'करतारपुर में आप किसी को सुबह भेजते हैं, शाम तक वह आतंकवादी बन जाता है' पर सियासत गरमा गई है। दिनकर गुप्ता के इस बयान पर अब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का पलटवार आया है। उन्होंने कहा, डीजीपी दिनकर गुप्ता के बयान से कांग्रेस पार्टी की मानसिकता उजागर हुई है। गांधी परिवार ने 70 साल इस कॉरिडोर को नहीं खुलने दिया और अब इसे लेकर साजिश कर रहे हैं।

विवाद बढ़ने पर दी सफाई
हालांकि विवाद बढ़ता देख डीजीपी दिनकर गुप्ता ने अपने बयान पर सफाई भी दी है। दिनकर गुप्ता के मुताबिक उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है। दिनकर गुप्ता के बयान को आड़े हाथ लेते हुए शिअद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मतीठिया ने कहा कि डीजीपी द्वारा कथित तौर पर दिया गया बयान कतई स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब यात्रा से आतंकी खतरा है और वहां सुबह गया श्रद्धालु शाम को आतंकी बनकर लौट सकता है। उनके इस बयान से कांग्रेस पार्टी की जो मानसिकता सामने आई है।
डीजीपी दिनकर गुप्ता का बयान
गौरतलब है कि शनिवार को करतारपुर कॉरिडोर पर पंजाब के डीजीपी की तरफ से एक बड़ा बयान दिया गया। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने इस कॉरिडोर को सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती करार दिया है। उनका कहना है कि कुछ वजहें थीं जिसकी वजह से हमेशा इस कॉरिडोर की ओपनिंग को लेकर संदेह रहा था। इस कॉरिडोर को नौ नवंबर 2019 को खोला गया है। डीजीपी गुप्ता का इशारा पड़ोसी देश में मौजूद आतंकी तत्वों पर था। उन्होंने कहा है कि पड़ोसी देश में मौजूद आतंकी तत्व भारत से जाने वाले तीर्थयात्रियों को लुभाने की कोशिशें कर रहे हैं और संबंधों को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'करतारपुर में कई संभावनाएं हैं कि आप किसी को सुबह एक साधारण इंसान के तौर पर वहां पर भेजे और वह शाम को जब लौटे तो पूरी तरह से प्रशिक्षित आतंकी में तब्दील हो चुका हो। आपके पास वहां पर छह घंटे होते हैं, आपको फायरिंग रेंज तक ले जाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस के DGP बोले-सुबह करतारपुर जाने वाला इंसान शाम को प्रशिक्षित आतंकी बन कर लौटता है












Click it and Unblock the Notifications