Sacred Games की 'कुक्कू' को ट्रांसजेंडर समझ इंटरनेट पर सर्च कर रहे लोग, एक्ट्रेस ने सामने आकर दिया जवाब
नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में लोगों को 'कुक्कू' का किरदार काफी पसंद आया। ट्रांसजेंडर 'कुक्कू' नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निभाए गए किरदार 'गनेश गायतोंडे' का पहला प्यार थीं, जिसकी कुछ एपिसोड बाद ही मौत हो जाती है।

मुंबई। नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में लोगों को 'कुक्कू' का किरदार काफी पसंद आया। ट्रांसजेंडर 'कुक्कू' नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निभाए गए किरदार 'गनेश गायतोंडे' का पहला प्यार थीं, जिसकी कुछ एपिसोड बाद ही मौत हो जाती है। 'कुक्कू' बन लोगों का दिल जीतने वालीं कुबरा सेठ ने ऐसी एक्टिंग की, कि अब लोगों को वाकई लग रह हा कि वो ट्रांसजेंडर हैं। लोग इंटरनेट पर सर्च कर जानना चाह रहे हैं कि कुबरा सेठ ट्रांसजेंडर हैं या स्ट्रेट। वैसे कुबरा इसे अपनी तारफ मानती हैं।

कुबरा सेठ की सेक्सुएलिटी ढूंढ रहे लोग
कुबरा सेठ ने हाल ही में मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'सेक्रेड गेम्स' में 'कुक्कू' का रोल निभाया था। 'कुक्कू' का किरदार ट्रांसजेंडर था और कुबरा ने इसके लिए फिल्म में फ्रंट न्यूड सीन भी दिया था। सीरीज में उन्होंने ऐसी जबरदस्त एक्टिंग की कि अब लोगों को वाकई लगने लगा है कि वो असल जिंदगी में ट्रांसजेंडर हैं। इंटरनेट पर लोग उनकी सेक्सुएलिटी को लेकर सर्च कर रहे हैं।

इसे अपनी तारीफ मानती हैं कुबरा
इसपर कुबरा सेठ का कहना है कि ये उनके लिए तारीफ है। मिडडे से बातचीत में कुबरा ने कहा, 'मेरे लिए ये मेरी तारीफ है। मैं एक महिला हूं जो पुरुषों को पसंद करती है, लेकिन फिर भी मैं दुनिया को मनाने में कामयाब रही कि मेरे पास एक पीनस है।' कुबरा ने मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने ये किरदार भी उतनी ही शिद्दत से निभाया है जितनी शिद्दस से उन्होंने 6 साल की उम्र में स्कूल प्ले में एक पेड़ का किरदार निभाया था। कुबरा ने बताया कि किताब में उनके किरदार का जिक्र काफी कम है, लेकिन सीरीज में इसे बढ़ाया गया।

विवादों में रह चुका है नेटफ्लिक्स का 'सेक्रेड गेम्स'
'सेक्रेड गेम्स' इसी नाम से विक्रम चंद्रा की किताब पर आधारित है जो साल 2006 में आई थी। इस शो को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर डायरेक्ट किया है। सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे ने मुख्य भूमिका निभाई है। अपने विवादित डायलॉग्स के कारण ये शो सुर्खियों में भी रह चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शो में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों पर भी आपत्ति दर्ज कराई थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications