'Sacred Games में ट्रांसजेंडर प्ले करने से ज्यादा मुश्किल था ये काम': कुबरा सेठ

मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स का पहला हिंदी शो 'सेक्रेड गेम्स' पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां अपने बोल्ड डॉयलॉग्स के कारण शो विवादों में फंसता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Kubra Sait

नई दिल्ली। मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स का पहला हिंदी शो 'सेक्रेड गेम्स' पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां अपने बोल्ड डॉयलॉग्स के कारण शो विवादों में फंसता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान, राधिका आप्टे के बाद जिस एक्टर की सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं एक्ट्रेस कुबरा सेठ। सीरीज में ट्रांसजेंडर का रोल अदा करने वालीं कुबरा के कई चैलेंजिंग सीन रहे हैं। जानिये कैसे की उन्होंने इसकी तैयारी-

सीरीज में कुबरा सेठ ने दिए कई बोल्ड सीन

सीरीज में कुबरा सेठ ने दिए कई बोल्ड सीन

होस्ट और एक्ट्रेस कुबरा सेठ की इन दिनों चारों ओर चर्चा हो रही है। नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स में कुबरा ने ट्रांसजेंडर का रोल अदा किया है और कई बोल्ड सींस भी दिए हैं। ऐसा ही एक सीन है जिसमें कुबरा नवाजुद्दीन के सामने फ्रंट न्यूड हो जाती हैं। इतने बोल्ड सीन के बावजूद कुबरा को ये कम चैलेंजिंग लगा। कुबरा का कहना है कि ये सभी काम उनके लिए आसान था, लेकिन सबसे मुश्किल काम तो कुछ और ही था।

तो ये काम था सबसे चैलेंजिंग

तो ये काम था सबसे चैलेंजिंग

'द क्वींट' को दिए इंटरव्यू में कुबरा ने बताया कि सीरीज के लिए सबसे चैलेंजिंग काम ट्रांसजेंडर का रोल प्ले करना नहीं, बल्कि डांस सीखना था। उन्होंने कहा कि वो एक शराबी अंकल की तरह डांस करती हैं, इसलिए उनके लिए सबसे मुश्किल काम यही था। इसके बाद उनका दूसरा सबसे बड़ा चैलेंज आईब्रो नहीं बनाना था। शो 80-90 के दशक में बेस्ड है, ऐसे में उनका लुक एकदम वैसा दिखाने के लिए उन्हें आईब्रो बनाने के लिए मना कर दिया गया था।

रिलीज होते ही विवादों में घिरा शो

रिलीज होते ही विवादों में घिरा शो

कुबरा ने इस इंटरव्यू में अपने और अनुराग का एक किस्सा भी बताया। कुबरा ने बताया कि पहले ही दिन अनुराग कश्यप ने उन्हें व्हीस्की का ग्लास लाकर दिया ताकि वो सेट पर कंफर्टेबल हो जाएं। नेटफ्लिक्स का शो सेक्रेड गेम्स रिलीज होते ही विवादों में फंस गया है। शो पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अपमान का आरोप लगाते हुए अब तक दो कांग्रेस कार्यकर्ता नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+