सफाई अभियान के बाद गांव को संवारेंगे सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली। क्रिकट के मैदान पर जमकर पसीना बहाने वाले मास्टर बल्लेबाज अब गांव में भी जमकर पसीना बहाने जा रहे हैं। सचिन ने क्रिकेट के बाद सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में भी जमकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। इसके लिए पहले उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर खुद हाथ में झाड़ू उठायी और अब गांवों के विकास के लिए अपना योगदान देने जा रहे हैं।

I am delighted to know that the sporting legend will adopt a village under Saansad Adarsh Gram Yojana. @sachin_rt
— Narendra Modi (@narendramodi) October 16, 2014 स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना की घोषणा की थी जिसमें उन्होंने सभी सांसदों से तीन गांवों को गोद लेने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की इस मुहिम में शामिल होने के लिए सचिन ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान सचिन ने पीएम को उनके स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने आपकी अपील को स्वीकार करते हुए खुद इस मिशन का न सिर्फ हिस्सा बने बल्कि नौ और लोगों को भी इस कड़ी में जुड़ने के लिए भी कहा है। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नि अंजली भी मौजूद थी।
With @sachin_rt. pic.twitter.com/GO6eCRuHqw
— Narendra Modi (@narendramodi) October 16, 2014 मुलाकात के दौरान सचिन ने पीएम से उनके गांवो के गोद लेने की योजना पर भी कार्य करने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह इस योजना के तहत गांवों को गोद लेना चाहते हैं। यही नहीं सचिन ने स्कूल और कालेजों में खेल के विकास के लिए काम करने की भी इच्छा जाहिर की। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने सचिन के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर झाड़ू उठाने की उनकी पहल की तारीफ की थी।
सचिन तेंदुलकर ने खेल से जुड़े अपने सहयोगियों को भी प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने की अपील की है। सचिन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर यह लिखकर पीएम के अभियान की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि स्वच्छ भारत ही सच भारत है।
Swachh Bharat Hi Sach Bharat Hai! The story of Stinky Path to Footpath on film….. http://t.co/TzvYNgSlL9
— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 9, 2014 











Click it and Unblock the Notifications