काम के मामले में सचिन और रेखा जीरो, खाते से 1 भी रुपया नहीं खर्चा

सांख्यिकी मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सचिन और रेखा जैसे सिलेब्रिटी सांसदों ने अपनी संसद निधि में से कुछ भी खर्च नहीं किया है। दरअसल राज्यसभा के सांसदों को अपनी पसंद का कोई जिला चुनने का अधिकार होता है।
लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने सांसद निधि से एक भी रुपए खर्च नहीं किए। इसके लिए राज्यसभा सांसदों को प्रति वर्ष पांच करोड़ रुपये की राशि मिलती है। सचिन तेंडुलकर ने मुंबई जिला चुना लेकिन काम कुछ ही नहीं करवाया। रेखा ने तो जिला चुनने तक की जहमत नहीं उठाई। ना तो दोनों में से किसी ने सरकार के सामने कोई विकास प्रस्ताव नहीं रखा और ना ही सांसद निधि से खर्च किए। अब तक दोनों के खातों में 10-10 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications