बैट थामने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाथ में उठाई झाडू
मुंबई। मास्टर ब्लास्टर और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, जो इस समय राज्यसभा सांसद हैं, मुंबई की सड़कों पर पिछले दिनों एक अलग अंदाज में निकले।
अभी तक अपने बैट से चौकों और छक्कों के जरिए अपने फैंस का दिल जीतने वाले सचिन तेंदुलकर ने अब झाड़ू उठा ली है और वह निकल पड़े हैं मुंबई की सड़कों की सफाई करने के लिए।
दरअसल सचिन तेंदुलकर नरेंद्र मोदी की लिस्ट में शामिल उन नौ लोगों की टीम का हिस्सा हैं जिन्हें मोदी ने पिछले दिनों स्वच्छ भारत अभियान के तहत चैलेंज दिया था।

नौ यंगस्टर्स को लाए साथ
सचिन तेंदुलकर के मुताबिक वह इस अभियान में शामिल होकर काफी खुश हैं। उन्होंने अपने साथ ज्यादातर यंगस्टर्स को इस अभियान के लिए जोड़ा है।

अभियान में शामिल होकर खुश हैं सचिन
सचिन ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसके मुताबिक उन्हें इस अभियान में शामिल होकर काफी खुशी हो रही है।

अभियान का नेतृत्व करना गर्व की बात
सचिन के मुताबिक जब उन्हें और उनके दोस्तों को इस बात का पता लगा कि उन्हें इस अभियान का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौपी गई है तो वह काफी खुश हुए। उनके लिए काफी गर्व की बात है कि वह ऐसे अभियान से जुड़ रहे हैं।

साफ रखेंगे हर हिस्सा
सचिन के मुताबिक वह और उनके दोस्त दिल से चाहते हैं कि देश से गंदगी खत्म हो जाए और यह भी साफ-सुथरे देशों की लिस्ट में शामिल हो जाए।

जब सचिन ने की सफाई
मैदान पर गेंदबाजों की धुनाई करने वाले सचिन के हाथ में झाड़ू देखकर कई लोगों को हैरानी भी हुई।

आप भी आएं आगे
पिछले वर्ष अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सचिन के मुताबिक यह सिर्फ शुरुआत है और अगर हम सब एक साथ आ जाएं तो यह बात नामुमकिन नहीं है कि हमारा देश भी साफ-सुथरा देश बन जाए।












Click it and Unblock the Notifications