Pics: आखिर सचिन तेंंदुलकर पहुंच ही गए एयरफोर्स डे समारोह में
गाजियाबाद। क्रिकेट के बादशाह रहे सचिन तेंदुलकर आखिरकार चार वर्ष बाद हिंडन एयरबेस पर आयोजित 82वें एयरफोर्स डे के समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच ही गए।
गौरतलब है कि सचिन को वर्ष 2010 में वायुसेना की ओर से ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि दी गई थी। बुधवार को सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ हिंडन एयरबेस पर समारोह में शामिल होने के लिए पहु्ंचे थे।
सचिन को वर्ष 2010 में जब वह ग्रुप कैप्टन बने थे तब से ही लगातार इस समारोह के लिए आमंत्रण भेजा जा रहा था लेकिन सचिन अपनी व्यस्तताओं के चलते इस समारोह में कभी शिरकत ही नहीं कर पाए।

चार साल से हो रहा था इंतजार
अपने ग्रुप कैप्टन का इंतजार एयरफोर्स को पिछले चार वर्षों से था। लेकिन सचिन और इस इंतजार के आड़े हमेशा क्रिकेट आ जाता था।

यूनिफॉर्म में नजर आए सचिन
बुधवार को जब सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ हिंडन एयरबेस पहुंचे तो वह एयरफोर्स की स्काई ब्लू यूनिफॉर्म थे और सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

सचिन रह गए हैरान
मैदान में दुश्मनों के छक्के छुड़ा देने वाले सचिन ने जब आसमान में वायु सैनिकों के करतब देखे तो वह हैरान रहे गए।

सचिन ने अदा किया था एयरफोर्स का शुक्रिया
वर्ष 2010 में जब सचिन को एयरफोर्स की ओर से ग्रुप कैप्टन की रैंक दी गई थी तो उन्होंने एयरफोर्स का शुक्रिया अदा कर कहा था कि वह इस सम्मान के लिए हमेशा एयरफोर्स के लिए ऋणी रहेंगे।

नौसेना प्रमुख के साथ मिली जगह
सचिन जब बुधवार को एयरफोर्स डे के समारोह में मौजूद थे तो उन्हें नौसेना प्रमुख आरके धवन के साथ जगह दी गई थी।

लेकिन सचिन की एक ख्वाहिश अभी भी अधूरी
भले ही सचिन वायुसेना के अध्ािकारी हों लेकिन उनकी फाइटर जेट सुखोई को फ्लाई करने की एक ख्वाहिश अभी भी अधूरी है।












Click it and Unblock the Notifications