आज सचिन बन जाएंगे भारत रत्न सचिन

पिछले साल 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस सम्मान से नवाजे जाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। सचिन को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में होने वाले कार्यक्रम में यह सम्मान दिया जाएगा।
40 साल के सचिन तेंदुलकर और 79 साल के सीएनआर राव को देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण भी मिल चुका है। भारत सम्मान से हासिल करने के बाद सचिन और राव इस सम्मान से सम्मानित होने वाले 41 व्यक्तियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
गौरतलब है कि तेंदुलकर को भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। भारत सरकार ने उनकोे संन्यास वाले दिन उन्हें ये सम्मान देने का ऐलान किया था। भारत रत्न से नवाजे जाने वाले व्यक्ति को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर की हुई प्रमाण पत्र और एक पदक दिया जाएगा. इसमें कोई धन राशि नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications