राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की पर क्या बोले सचिन पायलट
नई दिल्ली- कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार लोकतंत्र में आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसका अहंकार चूर होकर रहेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा आज गैंगरेप और हत्या की शिकार हुई एक दलित युवती के परिजनों से मिलने के लिए यूपी के हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया और बाद में उन्हें दिल्ली लौटा दिया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई थी, जिसमें राहुल गांधी धक्का लगने से गिर पड़े थे।

Recommended Video
उत्तर प्रदेश के हाथरस जाने के दौरान आज अपने पार्टी के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोके जाने की घटना की राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी बात कुछ इस तरह रखी है, "हाथरस की बेटी के परिजनों के आंसू पोंछने जा रहे श्री राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी जी के साथ यूपी पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की और गिरफ्तारी निंदनीय है। लोकतंत्र में आवाजों को दबाना अहंकार की निशानी है और यूपी सरकार का अहंकार चकनाचूर होगा।"

इससे पहले राहुल गांधी और यूपी में कांग्रेस की प्रभारी महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया था। ये लोग कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ 19 साल की गैंगरेप और हत्या की शिकार हुई दलित युवती के परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे थे। इन कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने पहले ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रोका और फिर बाद में पैदल ही हाथरस की ओर रवाना होने पर हिरासत में ले लिया। बाद में कुछ देर तक एक गेस्ट हाउस में हिरासत में रखने के बाद यूपी पुलिस ने उन्हें दिल्ली तक छोड़ दिया। कांग्रेस का दावा है कि उत्तर पुलिस ने उनके नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना को लेकर कांग्रेस यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है। उधर यूपी पुलिस ने दावा किया है कि फोरेंसिक रिपोर्ट में युवती के साथ रेप होने की पुष्टि नहीं हुई है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications