रीता बहुगुणा जोशी के दावे पर बोले सचिन पायलट- उनकी मुझसे बात करने की हिम्मत नहीं, तेंदुलकर से बात की होगी
रीता बहुगुणा जोशी के दावे पर बोले सचिन पायलट- उनकी मुझसे बात करने की हिम्मत नहीं, तेंदुलकर से बात की होगी
नई दिल्ली, 11 जून। जितिन प्रसाद हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को भगवा पार्टी ज्वाइन करने को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। वहीं भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने दावा किया कि सचिन से उनकी इस संबध में बात हुई है जिसका जवाब सचिन पायलट ने दिया हैं।
Recommended Video

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उन्होंने सचिन से बात की है। बहुगुणा के कथित बयान पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं इस दावे का जवाब देते हुए सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा उनकी सचिन तेंदुलकर से बात की होगी। उनमें मुझसे बात करने की हिम्मत नहीं है।
बता दें रीता बहुगुणा जोशी जो पूर्व कांग्रेसी हैं उन्होंने कहा था कि उनकी सचिन पायलट से बात हुई है वो जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन सचिन पायलट ने साफ कर दिया है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।
गौरतलब है कि हाल ही भाजपा ज्वाइन करने वाले जिनित प्रसाद के बाद कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं जिसमें सचिन पायलट का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था। ध्यान रहे इसे पहले जून 2020 में भी गहलोत सरकार से अनबन होने पर सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था तब भी उनके भाजपा ज्वाइन करने के दावे किए जा रहे थे लेकिन तब भी ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
हालांकि पंजाब के बाद कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में भी सिसायी हलचल तेज हो गई है। सुलह कमेटी की रिपोर्ट को नाराज चल रहे सचिन पायलट को कांग्रेस शीर्ष मनाने में जुटा हुआ है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सचिन पायलट को मनाने के लिए आज मुलाकात करने वाली हैं। वहीं गुरुवार को सचिन पायलट के खेमे के 10 विधायक उनसे मिलने उनके आवास पर भी गए थे।












Click it and Unblock the Notifications