SOG के नोटिस से नाराज हैं सचिन पायलट, विधायक बोले- नहीं बर्दाश्त करेंगे अपमान

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान के सियासी गलियारों में खलबली मची है। इसी बीच सचिन पायलट अपने खेमे के विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच गए, जिसके बाद से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पायलट और उनके समर्थक एसओजी के नोटिस के बाद से नाराज हैं। खबर आ रही है कि पार्टी हाईकमान ने अभी उनसे मिलने से इनकार कर दिया है, हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बगावत की खबर को खारिज किया है।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis: Sachin Pilot खेमा SOG के नोटिस से नाराज | Ashok Gehlot | वनइंडिया हिंदी

    पायलट खेमा अपमान से नाराज

    पायलट खेमा अपमान से नाराज

    सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में गहलोत और पायलट खेमे में शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी था। इस बीच 10 जुलाई को एसओजी ने सरकार को अस्थिर करने के मामले में डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा। ऐसे में सचिन खेमे का मानना है कि सीएम गहलोत ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है। मौजूदा वक्त में सचिन पायलट और उनका समर्थन करने वाले करीब 13 विधायक दिल्ली में हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो न इस अपमान को बर्दाश्त करेंगे और न ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में काम करेंगे।

    गहलोत को नोटिस मिलने को बताया छलावा

    गहलोत को नोटिस मिलने को बताया छलावा

    पीसीसी सूत्रों के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है, जब अपनी ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद डिप्टी सीएम को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया हो। पायलट खेमे के विधायकों का मानना है कि ये नोटिस सिर्फ उन्हें अपमानित करने के लिए भेजा गया। इस मामले में पूछताछ के लिए सीएम गहलोत को भी नोटिस भेजा गया था। जिसे पायलट खेमे ने 'छलावा' बताया है, क्योंकि मौजूदा वक्त में सीएम गहलोत के पास ही गृह विभाग का जिम्मा है।

    गहलोत ने बुलाई बैठक

    गहलोत ने बुलाई बैठक

    आपको बता दें कि राजस्थान में एसओजी और एसीबी इस समय विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच कर रही है। एसीबी ने तीन निर्दलीय विधायकों से पूछताछ भी की है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात विधायकों की बैठक बुलाई है। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश की जा रही। इसके लिए कांग्रेस विधायकों को 25-25 करोड़ का लालच दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+