Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोवा में विजय माल्या का बंगला खरीदने वाले अभिनेता सचिन जोशी मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार

गोवा में विजय माल्या का बंगला खरीदने वाले अभिनेता सचिन जोशी मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी और और फिल्म एक्टर सचिन जोशी को गिरफ्तार किया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरापों में सचिन को गिरफ्तार किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का ये मामला ओंकार रियल्टी केस से जुड़ा है। रविवार को मुंबई में ईडी ने उनकी गिरफ्तारी की है। सचिन देश के बड़े कारोबारियों में शुमार हैं। वो फिल्मों से भी जुड़े हैं और कई फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। 2017 में गोवा स्थित विजय माल्या का 'किंगफिशर' बंगला खरीदने को लेकर भी वो चर्चा में रह चुके हैं।

विजय माल्या का बंगला खरीदेना वाला गिरफ्तार, सचिन जोशी, Sachin Joshi, actor who purchased Vijay Mallya villa, ED, Businessman, actor, Vijay Mallya, mumbai, Businessman who purchased Vijay Mallya Goa villa arrested, money laundering, Omkar Realty case, मुंबई, ईडी

ईडी ने झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना में फर्जीवाड़े को लेकर ओमकार बिल्डर के मालिक कमल गुप्ता और प्रबंध निदेशक बाबूलाल वर्मा को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद ही ईडी ने सचिन जोशी को भी इस मामले में नामजद किया। ईडी ने सचिन जोशी को पूछताछ के लिए कई समन भेजे थे, जिन पर वो पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद शनिवार को ईडी की टीम ने सचिन जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। कई घंटे की पूछताछ के बाद उनको रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सचिन जोशी को सोमवार को मुंबई के एक स्थानीय कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है।

कौन हैं सचिन जोशी

सचिन गोवा गुटखा किंग के नाम से पहचाने जाने वाले जेएमजे समूह के मालिक जगदीश जोशी के बेटे हैं। सचिन जेएमजे ग्रुप के प्रमोटर भी हैं। ये पान मसाला, परफ्यूम, द्रव्य पदार्थों और शराब का व्यापार करता है। सचिन जोशी प्लेबॉय नाम की रेस्टोरेंट एंड क्लब चेन की भारतीय फ्रेंचाइजी के मालिक भी हैं।

सचिन जोशी की शादी मॉडल और अभिनेत्री उर्वशी शर्मा से हुई है। सचिन खुद भी एक्टर हैं। उन्होंने 2011 में अजान से हिंदी फ़िल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। 2017 में विजय माल्या के गोवा स्थित विला की नीलामी हुई थी तो शुरू में कोई खरीदार ना मिलने के बाद सचिन ने ही बंगला खरीदा था।

केरल: विधायक मनी कप्पन को एनसीपी से निष्कासित, यूडीएफ की रैली में हुए थे शामिल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+