42 महीने बाद पहली बार सचिन तेंदुलकर ने संसद में पूछा सवाल

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर ताबड़तोड़ रन बनाने वाले और हमेशा काफी तेज रहने वाले सचिन तेंदुलकर राजनीति की पिच पर काफी धीमी पारी खेल रहे हैं। सचिन ने पिछले तीन सालों में पहली बार राज्यसभा में कोई सवाल पूछा है।

SACHIN

सचिन पिछले तीन वर्षों से राज्यसभा में कांग्रेस के सदस्या हैं और इस दौरान उन्होंने पहली बार सदन में सवाल पूछा है। सचिन ने कोलकाता मेट्रो और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े दो सवाल सदन में पूछे हैं।

सचिन ने जो पहला सवाल पूछा है उसमें उन्होंने पूछा है कि कोलकाता मेट्रो को एन नया जोन बनाया गया है इसकी क्या जरूरत है और इसके लिए शर्तें क्या-क्या है। क्या मुंबई, चेन्नई औ दिल्ली सहित अन्य शहरों में भी रेल सेवा के लिए अलग जोन बनायें जायेंगे।

वहीं सचिन ने अपने दूसरे सवाल में पूछा है कि परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस में क्या नये बदला किये हैं। हालांकि इस सवाल का जवाब अभी सचिन को नहीं मिला है और माना जा रहा है कि सोमवार तक इस सवाल का जवाब उन्हें मिल सकता है।

वहीं रेलवे से जुड़ा सवाल सचिन ने लिखित रूप से किया था जिसका जवाब उन्हें लिखित रूप से ही दे दिया गया है। जबक सचिन को अभी दूसरे सवाल के जवाब के लिए इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+