Sach Kahun Toh: नीना ने बयां किया दर्द-'जब उसने बिना कारण बताए शादी से कर दिया था इनकार तो... '
नई दिल्ली, 15 जून। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों को प्रभावित करने वाली नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में हैं। रील लाइफ से ज्यादा रीयल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली नीना गुप्ता ने अपने हर रूप से लोगों को हैरान किया है। साल 1989 में बिना शादी किए बेटी की मां बनने का फैसला करने वाली नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे सच के बारे में अपनी ऑटोबॉयोग्राफी के बारे में बताया है, जो उनके दर्द, पीड़ा और अकेलेपन को बयां करती है।

'बिना वजह बताए आपको दोषी ठहरा दिया जाता है'
सोमवार को बॉलीवुड हसीना करीना कपूर ने उनकी ऑटोबायोग्राफी को लॉन्च किया। इस खास मौके पर नीना ने बातों-बातों में बताया कि कभी-कभी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं और दुख तब होता है, जब बिना वजह बताए आपको किसी चीज का दोषी ठहरा दिया जाता है।
'उसने बिना कारण बताए शादी से कर दिया इनकार'
उन्होंने आगे कहा कि 'उनकी एक शख्स के साथ शादी होने वाली थी, शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। मैं दिल्ली में शॉपिंग कर रही थी और अचानक उस शख्स का कॉल आया कि मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता और बिना कारण बताए उसने फोन काट दिया।'

आज तक उसके इंकार की वजह पता नहीं...
नीना ने कहा कि 'मुझे आज तक उसके इंकार की वजह पता नहीं है। वह इंसान आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं उनके बच्चे हैं। मैं उस लड़के के पैरेंट्स की बहुत इज्जत करती थीं। लोगों ने मुझे ही शादी टूटने की वजह माना लेकिन मैं टूटी नहीं और सबकुछ भूलकर आगे बढ़ी। हर आम लड़की की तरह मैं भी चाहती थी मेरी भी शादी हो, परिवार हो, बच्चे हों, पति के साथ जिंदगी व्यतीत करूं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कभी-कभी मुझे दूसरों को देखकर जलन भी होती थी लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और अपने को संभालते हुए आगे बढ़ी।'

'मैंने किसी भी चीज को खुद पर हावी नहीं होने दिया'
नीना ने आगे कहा कि 'ना तो मैंने शराब को अपना साथी बनाया और ना ही किसी नशे को गले लगाया, यहां तक कि मैंने आज तक किसी को किसी भी चीज के लिए दोष नहीं दिया है। नीना ने कहा कि मेरे अच्छे-बुरे वक्त में हर वक्त मेरे पापा मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अकेलेपन का दर्द सहा है लेकिन मैंने कभी भी किसी भी चीज को खुद पर हावी नहीं होने दिया।'

बिन ब्याही मां बनी थीं नीना गुप्ता
मालूम हो कि मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता का अफेयर था। लेकिन नीना के प्यार में गिरफ्तार होने से पहले ही विवियन मैरड थे। ऐसे में वो नीना से शादी नहीं कर सकते थे, बावजूद इसके नीना और उनकी मोहब्बत परवान चढ़ी और नीना ने बिन ब्याही मां बनने का फैसला किया, जिसके लिए उनकी काफी आलोचना भी हुई और साल 1989 में नीना ने बेटी मसाबा को जन्म दिया जो कि आज एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में बताया कि कैसे सिंगल मदर बनकर उन्होंने बेटी को पाला था और लोगों ने कैसे उन्हें एक बुरी महिला साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

49 बरस की उम्र में नीना ने की शादी
फिलहाल नीना ने बेटी के जन्म के करीब 19 साल बाद साल 2008 दिल्ली में रहने वाले चार्टर्ड अकाउटेंट विवेक मेहरा से शादी की है और अब वो उन्हीं के साथ जीवन बीता रही हैं। नीना और विवेक पहली बार लंदन से मुंबई की फ्लाइट में मिले थे। 49 साल की उम्र में शादी रचाने वाली नीना गुप्ता ने बेटी और विवेक के रिलेशनशिप के सवाल पर कहा था कि 'अगर मेरे पति मसाबा को पसंद नहीं करते तो वो कभी उनसे शादी नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि मसाबा उनका बहुत सम्मान करती है और विवेक भी उसे बेटी की ही तरह प्यार करते हैं।'
-
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर अमिताभ बच्चन ने ये क्या कह दिया? लोगों ने किया ट्रोल, बोले- आप मैच मत देखिए -
'ऐसी लड़कियों के चलते होते हैं दुष्कर्म, गंदे काम', Santy Sharma का बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पर शॉकिंग बयान -
Thalapathy Vijay Divorce: पत्नी संगीता ने तलाक के बीच कोर्ट में रखी बड़ी डिमांड, विजय को करनी होगी पूरी? -
Dhurandhar 2 trailer viral dialogues: NSA अजीत डोभाल की लाइन से इंस्पायर है 'धुरंधर 2' का ये डायलॉग? -
Dhurandhar 2 Trailer: 'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', 'धुरंधर 2' ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देगा -
क्या हिंदू हैं Adnaan Shaikh की पत्नी आएशा? क्यों छुपा रखा है चेहरा? अब यूट्यूबर ने बताया ऐसा सच और खोला राज -
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखनी है 'धुरंधर 2'? 18 मार्च 2026 को ही कर लें ये काम, मिलेगा ऐसा मजा -
Nagpur Brothers Vikram-Ajinkya कौन हैं? बेकरी से शुरू सफर, अब जीती MasterChef India की ट्रॉफी -
बादशाह का 'टटीरी' गाना यूट्यूब से हटा, रैपर की कानूनी मुश्किलें बढ़ीं, जल्द होगी गिरफ्तारी? -
'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू की बुकिंग हुई शुरू, दिल्ली-NCR की टिकट के दाम सुनकर हो जाए हैरान -
'धुरंधर 2' के विलन अर्जुन रामपाल कम फिल्मों में दिखने के बाद भी जीते हैं लग्जरी लाइफ, कहां से करते हैं कमाई -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications