सब्यसाची बोले- नहीं डिजाइन की दीपिका की शादी की साड़ी, सुनना पड़ा ये सब

दीपिका की शादी की साड़ी को लेकर सब्यसाची का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण ने शादी में जो ड्रेस पहनी हैं, उनको लेकर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की खूब तारीफ हो रही है। अब सब्यसाची ने बताया है कि दीपिका की शादी में पहनी साड़ी उन्होंने डिजाइन नहीं की है। सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका-रणवीर की कोंकणी वेडिंग सेरेमनी की फोटो के साथ ये बात लिखी। सब्यसाची ने हालांकि इमानदारी से बात कहने की कोशिश की लेकिन उनको इसको लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना दी।

दीपिका की मां ने दी थी उन्हें साड़ी

दीपिका की मां ने दी थी उन्हें साड़ी

सब्यसाची के खुलासे पर खई यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या उनको मालूम नहीं है कि कौन सा डिजाइन उनका और कौन सा नहीं। सब्यसाची ने लिखा है, दीपिका ने कोंकणी रिवाज से शादी के दौरान जो साड़ी पहनी वो उन्होंने डिजाइन नहीं की है। उन्होंने बताया कि कोंकणी रिवाज के मुताबिक दुल्हन की साड़ी उसकी मां ही गिफ्ट के तौर पर देती है। दीपिका की मां उज्जला ने ही हमें यह साड़ी लाकर दी थी। यह साड़ी उन्होंने बेंगलुरु से खरीदी थी। इसके लिए हम उन्हें पूरा क्रेडिट देना चाहते हैं।

शादी की ड्रेस के लिए मशहूर हैं सब्यसाची

शादी की ड्रेस के लिए मशहूर हैं सब्यसाची

सब्यसाची बीते सालों में दीपिका ही नहीं कई अभिनेत्रियों की शादी की ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं। सब्यसाची ने बिपाशा बसु, विद्या बालन, सोहा अली खान, असिन, अनुष्का शर्मा की शादी के आउटफिट डिजाइन किए हैं। ब्राइडल ड्रेसेज ही नहीं बल्कि सब्यसाची साड़ी, ज्वेलरी, लहंगे भी डिजाइन करते हैं।

आज बेंगलुरू में रिसेप्शन

आज बेंगलुरू में रिसेप्शन

इटली में शादी करने के बाद रविवार को रणवीर सिंह और दीपिका भारत लौट आए हैं। वो बेंगलुरू और मुंबई में दोस्तों को पार्टी दे रहे हैं। बेंगलुरु में पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को है। लीला पैलेस में होने वाले इस रिसेप्शन के लिए दीपिका की मां उज्जला ने खास तैयारियां करवाईं हैं। दूसरा रिसेप्शन 28 नवम्बर को मुंबई में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+