Sabarimala: सीएम विजयन बोले- सबरीमाला को लड़ाई का मैदान बनाना चाहता है संघ परिवार

नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के बाद पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसमे एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। वहीं, सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sabarimala Temple women entry issue: Kerala CM Pinarayi Vijayan attacks rss

सीएम पिनाराई विजयन ने कहा है कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार ने इस जिम्मेदारी को निभाया है। उन्होंने आरएसएस पर हमला बोला और कहा कि संघ परिवार सबरीमाला को लड़ाई का मैदान बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में राज्य परिवहन की 79 बसों को नुकसान पहुंचाया गया, 39 पुलिसकर्मियों पर हमले किए गए जबकि 7 पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त किए गए हैं। मीडियाकर्मियों पर भी हमले किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि तंत्री अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करा सकते, लागू नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीपा दे देना चाहिए। महिलाएं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए जाने की कोशिश कर रही हैं।

बता दें कि आज भी सबरीमाला कर्मा समिति और बीजेपी के कार्यकर्ता सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कल दो महिलाओं ने सबरीमाला मंदिर में प्रवेश किया था और भगवान अयप्पा के दर्शन किए थे जिसके बाद मंदिर को पुजारियों द्वारा बंद कर शुद्धिकरण किया गया था। सबरीमाला मुद्दे पर केरल सरकार के रवैये का बीजेपी लगातार विरोध कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+