अथाझा पूजा के लिए सबरीमाला मंदिर के द्वार खोले गए, बड़ी तादाद में श्रद्धालु जुटे
नई दिल्ली। केरल का सबरीमाला मंदिर सोमवार को एक दिन के लिए खुलने जा रहा है। विशेष पूजा के लिए एक दिन के लिए सबरीमाला मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। केरल पुलिस मंदिर दोबारा खुलने से पहले सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसे देखते हुए भगवान अयप्पा मंदिर के आसपास सुरक्षा के लिए 2300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पिछले दिनों मंदिर का कपाट खोले जाने के बाद महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया और किसी भी महिला को मंदिर में अंदर जाने नहीं दिया गया था। वहीं, दोबारा मंदिर के कपाट खोले जाने के कारण केरल पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। 4 से 6 नवंबर तक सन्नीधनम, पंबा, निलाक्कल और इलावंकुल में धारा 144 भी लगा दी गई है।

सबरीमाला मंदिर के कपाट खुले, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications