सबरीमाला मंदिर विवाद: प्रदर्शनकारियों ने महिला पत्रकार पर किया हमला, कार को बनाया निशाना
कोच्चि। सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश के सुप्रीम कोर्ट के फैसला का काफी विरोध देखने को मिल रहा है। आज मंदिर के कपाट खोले जाने से पहले परिसर के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार की कार को रोका गया और उसे निशाना बनाया गया। महिला पत्रकार कार के अंदर बैठी थी जबकि उसे चारों तरफ से प्रदर्शनकारियों ने घेर रखा था।

कइयों ने अपना मुंह ढक रखा था और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला आगे जाना चाहती थी लेकिन भीड़ ने कार को आगे जाने से रोक रखा था। रिपब्लिक टीवी की पत्रकार पूजा प्रसन्ना की कार पर भीड़ ने हमला किया और जमकर हंगामा किया। इसके बाद भीड़ ने कार के अंदर बैठी महिला पत्रकार पर भी हमला किया। इसके अलावा ANI रिपोर्टर अंशुमान कुमार और आजतक की महिला पत्रकार मौसमी सिंह पर भी सबरीमाला मंदिर के बाहर हमला किया गया। पुलिस ने इनको सुरक्षित निकालकर वैन में बैठाया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की इजाजत तो मिल गई लेकिन इसको लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है और विरोध में उतरे संगठनों का कहना है कि ये धर्म और आस्था का मामला है, मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications