VIDEO : लंदन पहुंचे 'भाबी जी घर...' वाले सक्सेना जी, रात के दो बजे स्पेशल ड्रिंक और... फैंस बोले- छिपकली...

सक्सेना जी की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुई है। सानंद वर्मा लंदन में इराक़ी चाय और हुक्का पीने का आनंद लेते दिखे। saanand verma alias saxena from bhabiji serial in dubai iraqi chai

नई दिल्ली, 11 अगस्त : 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल घर-घर में लोकप्रिय है। इसके किरदार पूरे परिवार को एंटरटेन करते हैं। ऐसा ही किरदार है सक्सेना जी का। सानंद वर्मा ने सक्सेना का किरदार निभाया है। सक्सेना जी की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुई है। सानंद वर्मा लंदन में इराक़ी चाय और हुक्का पीने का आनंद लेते दिखे। बता दें कि सानंद वर्मा इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनके पास बैक-टू-बैक कई फिल्मों का ऑफर है। कुछ फ्लोर पर आने को तैयार हैं, कुछ फिल्मों की शूटिंग चल रही है। तिग्मांशु धूलिया और मधुर भंडारकर के साथ काम कर रहे सानंद अपनी बिजी शेड्यूल को एंजॉय कर रहे हैं।

छिपकली का जूस...

छिपकली का जूस...

सानंद वर्मा 'भाबी जी...' सीरियल से अलग हो चुके हैं, लेकिन लोग उन्हें अभी भी उस किरदार से जोड़कर देखते हैं। भाबी जी सीरियल के रीना अनुराग नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने सानंद वर्मा के ड्रिंक को छिपकली का जूस... करार दिया। बता दें कि भाबी जी सीरियल में सक्सेना के रोल में सानंद वर्मा को अलग-अलग तरह के जूस का जिक्र करते सुना जा चुका है, इसमें छिपकली का जूस भी शामिल है।

मलखान और मिस कर रहे

मलखान और मिस कर रहे

सक्सेना नाम के किरदार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शबीना इरशाद नाम के यूजर ने सवाल किया, आप भाबी जी घर पर हैं क्यों नहीं कर रहे ? उन्होंने मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान को भी याद किया और लिखा, मलखान और आपको मिस कर रहे हैं।

लंदन में इराक़ी चाय और

लंदन में इराक़ी चाय और

सानंद वर्मा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर कहा कि लंदन में इराक़ी चाय और हुक्का पीने का आनंद ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि रात के दो बज रहे हैं, डिंक और हुक्का पी रहे हैं। इस मोमेंट पर राजवीर नाम के यूजर ने लिखा, विभूति नारायण मिश्रा के चाचा को मिलने गए क्या। धीरज हिरवाते ने लिए पूछा, विभूतिए के चाचा ने बुलाया है क्या ? बता दें कि भाबीजी सीरियल में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं।

लंदन में टैक्सी चलाएगा ?

लंदन में टैक्सी चलाएगा ?

सक्सेना जी की दुबई वाली वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर अरुण कश्यप ने लिखा- लंदन में टैक्सी चलाएगा ? बता दें कि विभूति के किरदार का चाचा भाबीजी सीरियल में रिक्शा चलाने वाले कैरेक्टर से अक्सर पूछते हैं, लंदन में टैक्सी चलाएगा ? सीरियल में रिक्शेवाले का किरदार मूक व्यक्ति है, जो बिना बोले चेहरे के भाव से रिएक्ट करता है।

बिजली की तार खुली होगी, थोड़ा उसका भी आनंद

बिजली की तार खुली होगी, थोड़ा उसका भी आनंद

जयश्रीराम नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा गया, सक्सेना जी दूध पीने के टाइम पर चाय पी रहे हो, दूध डालना भूल गए क्या ? वहां दूध की फैक्ट्री नहीं है क्या ? कंप्लेन जरूर करिएगा। जीवन मेवाड़ी ने कहा, ईराकी रेस्त्रां में देखो कहीं बिजली की तार खुली होगी, थोड़ा उसका भी आनंद लो। सक्सेना भाबीजी सीरिय में सक्सेना को मनोविज्ञान से जोड़ा गया है। इसमें सक्सेना का किरदार थप्पड़ लगने ओर बजली के झटकों को एंजॉय करते दिखते हैं।

यहां देखें वीडियो--

एक्टिंग का भूत टाइटल वाली फिल्म

सानंद वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास आकर्षक फिल्मों की लाइन लगी है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता सानंद का कहना है कि वह एक्टिंग पसंद करते हैं और बिजी शेड्यूल में काम करना पसंद करते हैं। फिलहाल, सानंद वर्मा शशांक कुमार के निर्देशन में एक्टिंग का भूत टाइटल वाली फिल्म में काम कर रहे हैं। शूटिंग पूरी हो चुकी है। अगले कुछ महीनों में सानंद वर्मा की मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो जाएगी।

सानंद पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में

सानंद पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में

प्रकाश सैनी के निर्देशन में बन रही फिल्म चार लुगाई में भी सानंद वर्मा की भूमिका है। इस फिल्म में सानंद एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। इसके बाद, अभिनेता की दो और ,स्पेशल फिल्में हैं - इंडिया लॉकडाउन, में सानंद अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद के अपोजिट मधुर भंडारकर के साथ काम कर रहे हैं। मधुर भंडारकर सानंद को बबली बाउंसर फिल्म में भी डायरेक्ट कर रहे हैं।

सानंद अक्षय कुमार के साथ

सानंद अक्षय कुमार के साथ

Daran Choo टाइटल की फिल्म में भी सानंद वर्मा काम कर रहे हैं। इसके अलावा सानंद तिग्मांशु धूलिया के साथ सुपरवुमन नाम की एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। सानंद को मिली दिलचस्प फिल्मों में अक्षय कुमार-स्टारर Capsule Gill का नाम भी शामिल है। मूवी खनन इंजीनियर की लाइफ पर आधारित कहानी है। इंजीनियर ने 65 लोगों की जान बचाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+