एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री से की बात, मॉस्को समझौते और डिसएंगेजमेंट पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से गुरुवार को बात की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने एलएसी पर डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Recommended Video

    India China Disengagement: Jaishankar ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से की बात | वनइंडिया हिंदी
    S Jaishankar

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा "आज दोपहर स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री (चीन के) वांग यी से बात की। इस दौरान हमने मॉस्को समझौते को लागू करने और डिसएंगेंजमेंट की स्थिति पर चर्चा की।

    पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील क्षेत्र में डिसएंगेजमेंट के बाद दोनों देशों के बीच यह अब तक की सबसे उच्च स्तरीय वार्ता है।

    इसके पहले 21 फरवरी शनिवार को भारत-चीन के कॉर्प्स कमांडर स्तर की 10वें दौर की बातचीत मोल्डो चुशुल बॉर्डर पर चीन की तरफ हुई थी। बैठक में दोनों पक्षों ने पैंगोंग झील क्षेत्र के आगे की पंक्ति में सैनिकों के डिसएंगेजमेंट को पूरा करने को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+