किसानों के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की खास मुहिम, वैश्विक स्तर पर हो रही लोकप्रिय
आंध्र प्रदेश की सरकार ने किसानों की मदद के लिए एक खास तरह के अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश सरकार ने कृषि को फायदे का सौदा बनाने के लिए रायथू भरोसा केंद्र की शुरुआत की है, जहां पर कृषि से जुड़ी हर समस्या का समाधान किसानों को मिलेगा। प्रदेश सरकार के इस अभियान की तारीफ ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी हो रही है। प्रदेश सरकार की इस योजना का अध्ययन करने के लिए इथोपिया का एक प्रतिनिधिमंडल आंध्र प्रदेश पहुंचा है। इस प्रतिनिधिमंडल में इथोपिया के कृषि मंत्री डॉक्टर मेल्स मेकोनर यमर भी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से 12 अक्टूबर को मुलाकात की थी। इसके साथ ही कृषि विभाग के अन्य शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की ताकि इस योजना को और बेहतर तरीके से समझ सके।

वाईएसआर कांग्रेस के सांसद विजयसई रेड्डी ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि इथोपिया के प्रतिनिधिमंडल की ओर से रायथू भरोसा केंद्र योजना को लेकर जागरुकता जाहिर की गई। जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह योजना लोकप्रिय हो रही है हम उसका स्वागत करते हैं। इस योजना का मकसद कृषि को फायदे का सौदा बनाने की कोशिश है। प्रदेश की सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications