Ryan School Murder: पुलिस ने मीडियाकर्मियों पर किया लाठीचार्ज, पत्रकार का हाथ टूटा
गुड़गांव। गुड़गांव में रेयान स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान वहां मौजूद मीडियकर्मियों को भी पुलिस ने निशाना बनाया। जिसके कई मीडियाकर्मी घायल हो गए। एक न्यूज पेपर में काम करने वाले पत्रकार पर पुलिस की लाठी इसकदर बरसी कि उनके हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिसवालों ने मीडियाकर्मियों के कैमरे तोड़े फिर गाड़ी में आग लगाने की बात कही। आपको बता दें कि कक्षा 2 में पढ़ने वाले प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के बाद रेयान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में भारी गुस्सा है।

इसी के चलते रविवार को भी बड़ी संख्या में अभिभावक रेयान स्कूल पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने स्कूल से कुछ दूर स्तिथ शराब के ठेके को आग लगा दी गई। अभिभावकों का कहना था कि रेयान स्कूल के बाहर सिक्युरिटी गार्ड कई बार शराब पीकर आते हैं। स्कूल के पास स्थित शराब की दुकान पर जाकर कंडक्टर भी नशा करता था। इस बीच प्रद्युम्न के पिता ने लोगों से शांति की अपील की है।
बता दें कि पुलिस ने हत्या के अारोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन परिजन इस बात से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि कंडक्टर से झूठ बुलवाया गया है। पुलिस और स्कूल मैनेजमेंट मिली हुई है। परिजनों का कहना है कि प्रद्युम्न ने स्कूल में कुछ गलत होते देख लिया होगा, जिस वजह से उसकी हत्या की गई। उन्होंने इस केस की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications