Ryan school के बस कंडक्टर अशोक की नपुंसकता की होगी जांच

नई दिल्ली। हरियाणा में गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की बेरहमी से की गई हत्या के बाद पूरा देश गुस्से में उबल रहा है। पुलिस और स्कूल प्रशासन की थ्योरी के आधार पर बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन इस घृणित अपराध ने लोगों के सामने बहुत सारे सवाल ख़ड़े कर दिए हैं और अभिभावकों को भयभीत कर दिया है।

फिलहाल पुलिस की ओर से जो कहानी कही जा रही है उस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि इसी बीच पुलिस ने बयान दिया है कि उसने अब आरोपी कंडक्टर का डीएनए करवाने का भी फैसला लिया है। इसके लिए उसके ब्लड और सीमन के सैंपल लिए हैं। यह सैंपल जांच के लिए करनाल के मधुबन लैब में भेज दिए हैं। इसके अलावा आरोपी व स्टूडेंट के कपड़े भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ये टेस्ट अपने केस को मजबूत बनाने के लिए कर रही है।

अशोक शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम

आपको बता दें कि पुलिस ने अशोक को अरेस्ट करने के दूसरे दिन ये भी टेस्ट करवाया था कि वो अशोक शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम है कि नहीं, जिसमें वो फिट पाया गया है।

आरोपी अपना गुनाह पहले ही कबूल कर चुका है

मामले के बारे में बात करते हुए डीसीपी साउथ अशोक बख्शी ने मीडिया को बताया कि इस केस में एसआईटी हर तरह से जांच कर रही है। साइंटिफिक और तकनीकी जांच कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी के डीएनए के लिए सैंपल लिए गए हैं। आरोपी अपना गुनाह पहले ही कबूल कर चुका है।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भौंडसी जेल में भेज दिया

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भौंडसी जेल में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी को 18 सितंबर को गुड़गांव की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+