Ryan Murder Case: प्रद्युम्न की हत्या में शामिल था एक और शख्स, खिड़की से कूदकर भागा?
नई दिल्ली। 8 सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न की हत्या में बस कंडक्टर के साथ एक और शख्स के होने की बात उसकी मां की बात को एसआईटी की टीम ने भी नहीं नकारा है। बच्चे की मां का भी लगातार ये कहना है कि पुलिस ने जिस कंडक्टर को हत्यारा कहकर पकड़ा है वो उसके बेटे का असली कातिल नहीं है, बल्कि इस हत्या में कोई और भी शामिल है।


क्या कहती है एसआईटी की रिपोर्ट
प्रद्युम्न की हत्या की गुत्थी को हरियाणा पुलिस भले ही सुलझा लेने की बात कह रही हो लेकिन एसआईटी जांच के साथ इसमें कई पेंच फंसते दिख रहे हैं। एसआइटी ने मामले की जांच के बाद जो रिपोर्ट रिपोर्ट दी है उसमें इस बात से इंकार नहीं किया गया कि इस हत्या में दो लोग शामिल थे। रिपोर्ट कहती है कि शौचालय की खड़की टूटी हुई है, जो इस बात की तरफ इशारा करती है कि संभवत: वारदात को अंजाम देने के बाद कोई वहां से फरार हुआ है।

क्या बोली बच्चे की मां
बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों ने लगातार स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। प्रद्युम्न की मां ज्योति ठाकुर लगातार ये कह रही हैं कि उनके बेटे को मारने वाला अशोक नहीं कोई और है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन असली कातिल को छुपा रहा है। प्रद्युम्न के पिता और दूसरे बच्चों के अभिभावकों ने भी कई ऐसे दावे किए हैं जो पूरे मामले में स्कूल की भूमिका पर सवाल खड़े करती है।

पुलिस का क्या कहना है
प्रद्युम्न की शुक्रवार सुबह हत्या हुई और पुलिस ने शाम को स्कूल के बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसने कैमरे पर भी ये स्वीकारा कि उसने बच्चे को मारा है। पुलिस ने अशोक को ही कातिल माना है। पुलिस ने कहा कि रिमांड के बाद ये बात साफ हो गई है कि बच्चे की हत्या अशोक ने की। एसीपी सोहना रोड बीरम सिंह ने मंगलवार को कहा कि बस कंडक्टर की रिमांड पूरी हो चुकी है, हम पूछताछ से संतुष्ट है। पूछताछ के बाद ये साफ है कि अशोक ने ही बच्चे की हत्या की। उन्होंने कहा कि शनिवार को पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications