#RyanInternationalSchool: प्रद्युम्न के 3 दोस्‍तों ने ऐसे पकड़वाया आरोपी अशोक को

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बड़े स्कूलों की लिस्ट में शामिल रेयान स्कूल में बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद स्कूल के बाकी बच्चे डरे हुए है। बस कंडक्टर द्वारा जिस बेरहमी से 7 साल के बच्चे की हत्या की गई उसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। रेयान स्कूल में 8 महीने पहले ही अशोक कुमार की नौकरी बतौर बस कंडक्टर लगी थी। हत्या के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया। अशोक की गिरफ्तारी में पुलिस से ज्यादा योगदान प्रद्युम्न के तीन दोस्तों का है, जिन्होंने हिम्मत दिखाकर अपराधी को पुलिस तक पहुंचाया।

 दोस्तों की वजह से पकड़ा गया आरोपी

दोस्तों की वजह से पकड़ा गया आरोपी


प्रद्युम्न की हत्या के 12 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर अशोक को पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि उसके के 3 दोस्तों की मदद की वजह से वो अस ली अपराधी तक पहुंच पाए। दोस्तों ने आरोपी बस कंडक्टर की पहचान की और बिना किसी से डरे पुलिस को सारी बातें बताई।

Recommended Video

    SIT Team found many security issues in Gurugram Ryan International School । वनइंडिया हिंदी
     आरोपी को खून से सने हाथों को धोते देखा

    आरोपी को खून से सने हाथों को धोते देखा

    जिन तीन बच्चों ने आरोपी अशोक के बारे में पुलिस को सूचना ही वो उसकी क्लास के नहीं थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने बस कंडक्टर को बाथरूम और बाहर लगे वाटर कूलर पर हाथ धोते देखा था। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उन्हें अशोक के खिलाफ कई साक्ष्य मिले, जिसके बाद पुलिस ने स्कूल के सभी 9 बस चालकों और कंडक्टर को बुलाया और पूछताछ की।

     बच्चों ने की पहचान

    बच्चों ने की पहचान

    पुलिस ने सभी बस ड्राइवर और कंडक्टर को तीनों बच्चों के सामने खड़ा किया, जिसके बाद तीनों बच्चों ने बिना डरे हुए आरोपी कंडक्टर अशोक की पहचान कर ली। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो अशोक ने अपना गुनाह कबूला कर लिया और कहा कि वो बाथरूम में गलत हरकत कर रहा था, जिसे बच्चे से देख लिया और इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

     बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी

    बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी


    आरोपी अशोक ने बताया कि उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। वो बच्चों के टॉयलेट गलत हरकत कर रहा था, जिसे प्रद्युम्न ने देख लिया। अशोक ने बताया कि उससे पहले धक्का दिया और फिर खींच लिया। बच्चा शोर मचाने लगा तो मैं डर गया। जिस के बाद मैंने अपने साथ लाए सब्जी काटने वाले चाकू से उसे दो बार मारा और उसका गला रेत कर उसकी हत्या कर दिया और वहीं चाकू फेंककर फरार हो गया।

     क्या है मामला

    क्या है मामला


    गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई। स्कूल के टॉयलेट में बच्चे की लाश मिली थी। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। जिसके बाद पुलिस ने कंडक्टर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+