Putin India Visit : आज भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दुनिया की निगाहें इस दौरे पर
नई दिल्ली , 06 दिसंबर। आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आएंगे। पुतिन 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेंगेॉ। भारत और रूस के लिए ये मुलाकात काफी अहम है। दोनों की इस मुलाकात पर विश्व भर की निगाहें लगी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है इंडिया और रूस के बीच बिजनेस, रक्षा और निवेश समेत कई मुद्दों पर बात होगी और इस बारे में कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
Recommended Video

आज शाम पीएम मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुलाकात होगी तो वहीं पुतिन पीएम मोदी को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का मॉडल गिफ्ट करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी और पुतिन के बीच अनौपचारिक बातचीत का भी सत्र होगा। इस मीटिंग के बारे में फैसला अप्रैल 2021 में ही ले लिया गया था। मोदी-पुतिन की मुलाकात पर अमेरिका, चीन और पाकिस्तान की निगाहें लगी हुई हैं। पुतिन के भारत आने की सूचना विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने औपचारिक तौर पर दी है। उन्होंने कहा कि पुतिन आज दोपहर इंडिया पहुंचेगे। उनके और पीएम मोदी के बीच शाम 5:30 बजे हैदराबाद हाउस में मुलाकात होगी।
जानिए क्यों व्लादिमीर पुतिन का दौरा भारत के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, खुलेगा दोस्ती का नया अध्याय
उम्मीद की जा रही है आज की मुलाकात से भारत और रूस के बीच दोस्ती का नया अध्याय शुरू होगा। पुतिन के भारत आने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर पुष्पेश पंत ने कहा है कि उनका इंडिया आना इस बार काफी अहम है क्योंकि भारत को महसूस होने लगा है कि अमेरिका के साथ अति-निर्भरता सही नहीं है। हाल ही में जिस तरह की परिस्थितियां सामने आई हैं, उन्हें देखकर उसे अंदाजा हो गया है कि अगर भारत अपना रिश्ता रूस के मजबूत नहीं करता है, तो रूस चीन के साथ और मजबूत हो जाएगा, जो कि उसके लिए सही नहीं होगा। इस वक्त भारत को रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की जरूरत है और वैसे भी रूस के साथ भारत के हितों का टकराव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications