पीएम नरेंद्र मोदी से मिले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, दिया पुतिन का खास संदेश!
नई दिल्ली, 1 अप्रैल: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस समय भारत में हैं। गुरुवार शाम को लावरोव भारत आए हैं। शुक्रवार को सर्गेई लावरोव ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। लावरोव ने ट्विटर पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। लावरोव ने इस दौरान अपने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कोई खास संदेश भी नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया है। लावरोव ने पीएम मोदी से मिलने से पहले कहा था कि वो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से एक संदेश देना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने पुतिन का संदेश भी पीएम मोदी तक पहुंचा दिया होगा।

Recommended Video
24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लावरोव की यह पहली भारत यात्रा है। ऐसे में उनके इस दौरे पर दुनियाभर की निगाहें हैं। पीएम मोदी से मिलने से पहले सर्गेई लावरोव ने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर के साथ भी बैठक की है। दोनों देशों के नेताओं ने यह भी माना कि ये बैठक कठिन अंतरराष्ट्रीय वातावरण में हो रही है। एस. जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा से मतभेदों या विवादों को बातचीत तथा कूटनीति के जरिये सुलझाने का पक्षधर रहा है। द्विपक्षीय मुद्दों और परस्पर चिंताओं पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा।
रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और रूस के बीच कूटनीतिक साझेदारी बढी है और यही उनकी प्राथमिकता है। अतीत में कई मुश्किल मौकों पर भी दोनों देशों के बीच संबंध चिरस्थायी बने रहे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जयशंकर के साथ वार्ता के दौरान मौजूदा स्थिति में भारत के रुख की सराहना की। उन्होंने कहा कि रूस दुनिया में संतुलन बनाए रखने के हित में है।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बृहस्पतिवार को दो-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे है। वह चीन की यात्रा समाप्त करने के बाद भारत आए हैं। बता दें कि रूस से बातचीत को लेकर अमेरिका काफी सख्त शब्दों में भारत की आलोचना कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications