रूस की Sputnik V वैक्सीन के निर्माण और तीसरे फेज के ट्रायल पर विचार कर रहा है भारत

नई दिल्ली। भारत कोरोना वायरस से दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। यहां संक्रमण के मामलों में आए दिन रिकॉर्ड संख्या में वृद्धि हो रही है। वायरस से बचाव के लिए विकसित की जा रही वैक्सीन ही इस समय उम्मीद की एक किरण के समान है। जिसका हर कोई इंतजार कर रहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में वैक्सीन के स्टेटस के बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा है कि ऑक्सफोर्ड और भारत बायोटेक वैक्सीन के फेज 2-3 ट्रायल अगले हफ्ते तक शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही भारत रूस द्वारा विकसित वैक्सीन स्पुतनिक-वी के ट्रायल भी शुरू करेगा।

Recommended Video

    Russia की Corona Vaccine Suptnik V का India में इसी महीने शुरू होगा Trial ? | वनइंडिया हिंदी
    vaccine, coronavirus, covid-19, coronavirus vaccine in india, vaccine update in india, oxford vaccine, bharat biotech vaccine, sputnik-v vaccine russia, russia, health ministry, covid, covid vaccine, covid 19, covid 19 vaccine, corona vaccine update, coronavirus india, coronavirus vaccine india, coronavirus vaccine update, coronavirus news, corona news, coronavirus vaccine news, corona vaccine news, covid vaccine india, corona virus vaccine, vaccine for covid, covid vaccine news, covid vaccine update, coronavirus vaccine in india, vaccine for covid 19, corona vaccine latest, vaccine of corona, covid-19 vaccine, vaccine of coronavirus, covid 19 vaccine india, coronavirus covid vaccine, कोरोना वायरस, कोविड-19, वैक्सीन, भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन

    वर्तमान में भारत में तीन कंपनियां ऐसी हैं, जो फेज 2-3 का ह्यूमन ट्रायल कर रही हैं। इनमें ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित वैक्सीन रेस में सबसे आगे है। जिसे ब्रिटिश-स्विडिश कंपनी AstraZeneca के साथ मिलकर बनाया गया है। ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन को भारत में सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रही है। जिसका ह्यूमन ट्रायल अगले हफ्ते तक शुरू हो जाएगा। इस वैक्सीन का नाम कोवीशील्ड (Covishield) रखा गया है, जिसका भारतीय चिकित्सा संस्थानों में दूसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। तीसरे चरण के ट्रायल सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू होने वाले थे, लेकिन इसमें देरी हो गई।

    अब बात करते हैं, भारत कोवैक्सीन (COVAXIN) की। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की इस वैक्सीन ने मंगलवार को दूसरे चरण के ट्रायल के लिए नामांकन शुरू कर दिया है। दूसरे चरण के मानव परीक्षण के लिए तैयारियां चल रही हैं। इस चरण को जल्द शुरू करने की योजना बन रही है, जबकि पहले चरण का ट्रायल भी जारी है। इसके अलावा अब जानते हैं, रूस द्वारा विकसित वैक्सीन स्पुतनिक वी के बारे में। तो ये वैक्सीन भी अगले महीने से भारत में ह्यूमन ट्रायल शुरू कर सकती है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के खिलाफ विकसित की अपनी पहली कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-वी को 11 अगस्त को पंजीकृत किया था।

    वैक्सीन का स्टेटस बताते हुए नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा है कि रूस की सरकार ने संपर्क कर दो चीजों पर विचार करने को कहा है। पहला भारतीय कंपनियों से वैक्सीन का निर्माण और दूसरा भारत में तीसरे चरण का ट्रायल करना। इन दोनों ही मामलों में प्रगति हुई है। वहीं कुछ कंपनियां रूसी सरकार के साथ काम के लिए आगे आई हैं और कुछ रूसी समकक्षों के साथ चर्चा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही देशों के लिए अच्छा साबित होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+