रूस-यूक्रेन विवाद: भारतीय दूतावास ने छात्रों और नागरिकों को अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ने को कहा

russia ukraine Issue Embassy of India in Kyiv asks Indians to leave Ukraine temporarily in view of current situation

कीव, 15 फरवरी: पिछले कुछ दिनों से यूक्रेन पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा बरकरार है। रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। ऐसे में यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने वर्तमान स्थिति के मद्देनजर भारतीय नागरियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने वर्तमान स्थिति की अनिश्चितताओं को देखते हुए भारतीयों, विशेष रूप से उन छात्रों जिनका रुकना जरूरी नहीं है, उन्हें यूक्रेन को अस्थाई रूप से छोड़ने के लिए कहा है।

russia ukraine Issue

इंडियन एम्बेसी की ओर से भारतीय नागरिकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि यूक्रेन में मौजूदा स्थिति की अनिश्चितताओं को देखते हुए यूक्रेन में भारतीय नागरिक, खासकर ऐसे छात्र जिनका यहां रहना आवश्यक नहीं है, अस्थाई रूप से छोड़ने पर विचार कर सकते हैं।

इसी के साथ भारतीय नागरिकों को यूक्रेन में और उसके भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह दी है। वहीं भारतीय नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे दूतावास को यूक्रेन में अपनी उपस्थिति की स्थिति के बारे में सूचित करते रहें ताकि दूतावास जहां आवश्यक हो वहां पहुंच सकें।

यानी की यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिक एम्बेसी के साथ संपर्क में रहें। वहीं दूतावास ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को सभी सेवाएं प्रदान कराने के लिए दूतावास सामान्य रूप से अपना संचालन जारी रखेगा। वहीं इससे पहले यूक्रेन पर रूसे के हमले के खतरे को भांपते हुए अमेरिका ने अपना दूतावास को राजधानी कीव से हटाकर लवीव में शिफ्ट किया है।

इससे पहले खबर आई थी कि चरम पर पहुंचे यूक्रेन-रूस के विवाद में अब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने बताया कि 16 फरवरी को रूस आक्रमण कर सकता है। उनकी घोषणा के अनुसार अब आने वाले 48 घंटे में कभी भी युद्ध छिड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+