बीते 24 घंटे में 15 फ्लाइट भारत आईं, अगले 24 घंटे में और 18 फ्लाइट भेजी जाएंगी यूक्रेन: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, 03 मार्च: यूक्रेन से भारतीयों को लाने की कोशिशों के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया है कि हाल के दिनों में उडानें बढ़ाई गई हैं और आने वाले दिनों में और फ्लाइट बढ़ाई जाएंगी। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत 18,000 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित भारत लाया जा चुका है। मंत्रालय कुछ और उड़ानें शेड्यूल कर रहा है, जिससे अगले 2-3 दिनों में बड़ी संख्या में भारतीय वापस लौट आएंगे।

बागची के मुताबिक, बीते 24 घंटो में 15 फ्लाइटें भारत आई हैं। वहीं अगले 24 घंटो के लिए 18 फ्लाइटों को यूक्रेन भेजा जाएगा। इनमें 3 फ्लाइट भारतीय वायुसेना C-17 है बाकी के कमर्शिलय फ्लाइट हैं, जिनमें एयर इंडिया, ईंडिको,स्पाइस जेट, गो एयर और गो फर्स्ट के फ्लाइट हैं। ये फ्लाइट उन भारतीयों को लेकर आएंगी, जो यूक्रेन से पार कर गए हैं और अब पड़ोसी देशों में हैं। इन सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए मंत्रालय कोशिश कर रहा है। अरिंदम बागची ने भारतीयों की मेजबानी करने और उन्हें निकालने में मदद करने के लिए यूक्रेन की सरकार और पड़ोसी देशों की सराहना की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है कि उनकी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद से कुल 18,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 30 उड़ानें अब तक यूक्रेन से 6,400 भारतीयों को वापस ला चुकी हैं।
रोमानिया के बुखारेस्ट में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि आज इंडिगो की 2 उड़ानें सुसेवा आ रही हैं और करीब 450 छात्रों को वापस भारत ले जाएंगी। कल 4 उड़ानें सुसेवा आएंगी और 900-1,000 छात्रों को ले जाएंगी। वहीं आज 8 उड़ानें बुखारेस्ट पहुंचेंगी और करीब 1,800 नागरिकों को भारत ले जाएंगी। कल करीब 1,300 नागरिकों को लेकर 6 उड़ानें बुखारेस्ट से रवाना हुईं।












Click it and Unblock the Notifications