भारत को मिली कोरोना की तीसरी वैक्सीन, एक्सपर्ट कमेटी ने दी स्पूतनिक-वी वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी: सूत्र

नई दिल्ली, अप्रैल 12: भारत में कोरोना वायरस के एक और टीके को मंजूरी मिल गई है। रूस द्वारा तैयार की गई कोविड-19 वैक्‍सीन स्पुतनिक- v को सरकारी पैनल ने अप्रूव कर दिया है। विशेषज्ञ समिति ने रूस के स्पुतनिक- v टीके के भारत में आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की है। अब भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की औपचारिक मंजूरी जरूरी होगी। यह भारत में कोरोना के खिलाफ तीसरा हथियार है।

Recommended Video

    Russia Corona Vaccine: Sputnik V को India में आपातकालीन इस्तेमाल की मिली मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
    Russias Sputnik V Covid 19 vaccine gets approval for restricted use in India

    सूत्रों की मानें, तो स्पुतनिक द्वारा ट्रायल का डाटा पेश किया गया है, जिसके आधार पर ये मंजूरी मिली है, हालांकि, आज शाम तक ही सरकार द्वारा इसपर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है। ये रूस की वैक्सीन है। स्पुतनिक वी को रूस में गैमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है। डीजीसीआई इसके डेटा को देखेगा और इसके बाद इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

    डॉ. रेड्डी के सहयोग से स्पुतनिक वी ने भारत में 1600 उम्मीदवारों पर 3 क्लिनिकल ट्रायल किए है। स्पुतनिक वी को -18 डिग्री सेल्सियस में रखने की आवश्यकता है। बता दें वैक्सीन निर्माण के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) और हैदराबाद स्थित विरचो बायोटेक ने 20 करोड़ खुराक का उत्पादन करने के लिए एक समझौता किया है। स्पुतनिक V भारत को वैक्सीन की 8.5 करोड़ डोज़ मुहैया कराएगा।

    रूसी वैक्सीन का 9.1.6 फीसदी प्रभावी है और यूएई, भारत, वेनेजुएला और बेलारूस में फेज 3 के क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। बता दें कि देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन का इस्तेमाल पहले से ही हो रहा है। अब स्पुतनिक V को मंजूरी मिलने के बाद इस महामारी से निपटने में काफी मदद मिलेगी। बता दें कि, दुनिया में रेगुलेटरी अप्रूवल हासिल करने वाली यह पहली वैक्‍सीन थी मगर पर्याप्‍त ट्रायल डेटा न होने के चलते दूसरे देशों ने इसे उतना महत्व नहीं दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+